फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

भगवती जागरण में लाठी, डंडों से हमला, फायरिंग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
भगवती जागरण में लाठी, डंडों से हमला, फायरिंग
विज्ञापन

ककोड़। थाना क्षेत्र के गांव अलौदा जागीर में जागरण स्थल से डीजे की गाड़ी निकालने को लेकर हुए विवाद में गाड़ी से जा रहे लोगों ने परिवार के लोगों के साथ मिलकर लाठी, डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान आरोपी पक्ष के लोगों ने फायरिंग भी की। मारपीट में दो महिलाओं समेत आठ लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। मामले में आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

सचिन पुत्र लौकेश के यहां शनिवार की रात में जागरण चल रहा था। जागरण के लिए रास्ते में ही माता का दरबार सजाया गया था। इसी दौरान गांव के ही टिंकू पुत्र केपर जो कि डीजे बजाने का कार्य करता है, अपने साथियों के साथ डीजे की गाड़ी लेकर पहुुंचा। विरोध के बाद भी वह रास्ते से गाड़ी निकालकर ले गया। जिससे जागरण के लिए सजाया गया दरबार क्षतिग्रस्त हो गया। पीड़ित सचिन ने कार्यक्रम में रिश्तेदारों के अलावा बड़ी संख्या में गांव के लोग मौजूद थे। रात करीब 1.40 बजे टिंकू पुत्र केपर ,जीतू,अजय, राजकुमार पुत्रगण उकपाल,नीरज पुत्र चिनतू,मोनू पुत्र धीरज कुलदीप पुत्र हपी, कपिल पुत्र दयाराम हाथों में तमंचे व लाठी-डंडें लेकर आए। आते ही जागरण में मौजूद लोगों पर लाठी,डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने दो राउंड फायरिंग भी की। अचानक हुए हमले से भगदड़ मच गई। लोगों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। मारपीट में दीनोल निवासी देवेन्द्र, बौबी,रेनू ,खबरा निवासी रोहित, इसमाले निवासी सोनू तथा अलौदा निवासी सुदेश, मुरली व लौकेश घायल हो गए। प्रभारी निरीक्षक राजपाल तोमर ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर सभी नामजद आठ आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed