फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

सड़क हादसों में फैक्टरी कर्मी, ट्रक चालक की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
सड़क हादसों में फैक्टरी कर्मी, ट्रक चालक की मौत
विज्ञापन

सिकंदराबाद। कोतवाली क्षेत्र में सड़क हादसों में चोला क्षेत्र के गांव नगला तोता निवासी फैक्टरी कर्मी राकेश कुमार (55वर्ष) पुत्र कुंवरपाल, भवानीगढ़ थाना मऊ प्रयागराज निवासी ट्रक चालक विजय बहादुर (35वर्ष)पुत्र बंशीलाल की मौत हो गई। वही नगर की एसडीएम कॉलोनी निवासी नितिन शर्मा घायल हो गया।
पहला हादसा खुर्जा रोड पर शनिवार रात करीब 9.30 बजे हुआ। राकेश कुमार औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्टरी में काम करता था। शनिवार रात ड्यूटी के बाद वह अपने साथी नितिन शर्मा के साथ बाइक से घर लौट रहा था। पुलिस ने बताया कि खुर्जा रोड पर ग्राम प्रानगढ़ के पास दोनों घायल अवस्था में मिले। पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने राकेश कुमार को मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक उपचार के बाद नितिन शर्मा को हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

दूसरा हादसा रविवार सुबह करीब चार बजे नेशनल हाईवे-91 पर गुलावठी फ्लाई ओवर पर हुआ। विजय बहादुर ट्राले को लेकर दादरी की ओर जा रहा था। तकनीकी खराबी के कारण उसने गुलावठी फ्लाई ओवर पर ट्राले को खड़ा कर दिया। वह ट्राले के केबिन में बैठा हुआ था। इसी दौरान बुलंदशहर की ओर से दादरी की ओर जा रहे दूसरे ट्राले ने विजय बहादुर के ट्राले में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने के कारण विजय बहादुर सीट और स्टेरिंग के बीच में दब गया। अधिक दबाव के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों ट्राले को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed