{"_id":"614b72138ebc3e0b9d08e98f","slug":"bulandshahr-news-sikandrabad-news-gbd2263999179","type":"story","status":"publish","title_hn":"दनकौर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से कटकर महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दनकौर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से कटकर महिला की मौत
विज्ञापन
मृतका नूरनिशा का फाइल फोटो। अमर उजाला
- फोटो : SIKANDRABAD
फोटो समाचार
दनकौर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से कटकर महिला की मौत
सिकंदराबाद। ट्रेन की चपेट में आने से नगर के मोहल्ला चौधरीवाडा निवासी महिला की दनकौर रेलवे स्टेशन पर मौत हो गई। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नगर के मोहल्ला चौधरीवाडा गली नंबर 6 निवासी फरमान ने बताया कि वह मूल रूप से गुलावठी क्षेत्र के गांव रसूलपुर के है। काफी समय से परिवार के साथ चौधरीवाडा में रहते हैं। बताया कि उसकी पत्नी नूरनिशा (48वर्ष) मानसिक रूप से बीमार थी। मंगलवार की दोपहर घर से बिना बताए कही चली गई। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा। शाम के समय उन्हें दनकौर रेलवे स्टेशन पर एक महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत होने की जानकारी मिली। बताया कि उसने कपड़ों और चप्पल के आधार पर अपनी पत्नी की शिनाख्त की। जीआरपी ने बताया कि मृतका की शिनाख्त नहीं होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।