{"_id":"60ce3fd28ebc3e356d7da5a1","slug":"bulandshahr-news-sikandrabad-news-gbd2207603151","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिसकर्मी पर लगाया दुष्कर्म का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिसकर्मी पर लगाया दुष्कर्म का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिसकर्मी पर दुष्कर्म का आरोप
ककोड़। थाना क्षेत्र निवासी विवाहिता ने पति, सौतन की मिलीभगत से थाने में तैनात एक पुलिसकर्मी पर दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ तहरीर दी है। कार्रवाई की मांग को विवाहिता के परिजनों ने थाने में हंगामा भी किया। एसएसपी के आदेश पर ककोड़ थाने पर पहुंचे एसपी सिटी और सीओ सिकंदराबाद ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जनपद गाजियाबाद निवासी विवाहिता ने तहरीर देते हुए बताया कि वह परिवार के साथ कस्बा ककोड़ में किराए के मकान में रहती है। शुक्रवार की रात में करीब 11 बजे उसका पति, सास, पति का बहनोई उसकी चोरी से आपस में कुछ बात कर रहे थे। कुछ समय बाद दो पुलिसकर्मी घर में आ गए। जिसके आने के बाद सभी लोगों ने उसे मकान की छत पर भेज दिया। छत पर जाकर वह सो गई। कुछ समय बाद सभी लोग दोनों पुलिसकर्मियों के साथ छत पर पहुंचे और उसके साथ मारपीट करते हुए उसे नीचे लेकर आ गए। जहां एक पुलिसकर्मी उसके पति और सौतन ने उसके साथ मारपीट करते हुए धमकी दी कि तेरे परिवार के लोगों को झूठे केस में फंसवा देंगे। आरोप है कि पुलिसकर्मी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। वहीं, थाना प्रभारी निरीक्षक अवधेश त्रिपाठी ने बताया कि विवाहिता का ससुरालियों से विवाद चल रहा है। पुलिस जांच के लिए गई थी। आरोपों की जांच कराई जा रही है।
एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर मिल गई है। एसपी सिटी और सीओ सिकंदराबाद को मौके पर भेजकर जांच कराई जा रही है। आंशिक रुप से भी सत्यता पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।