फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

घर में घुसकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
घर में घुसकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन

ककोड़। कस्बे के एक मोहल्ले में घर में घुसकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। मामले में पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

कस्बा के मोहल्ला निवासी विवाहिता ने बताया कि गत 10 अप्रैल को वह अपना घरेलू कार्य समाप्त करने के बाद दोपहर के समय में कमरे में आराम कर रही थी। परिवार के सभी लोग बाहर गए हुए थे। वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान अलीगढ़ के मोहल्ला शाहजमाल ईदगाह निवासी आमिर, अपने साथी शाहरूख के साथ घर में घुस आया। घर में उसे अकेले देख दोनों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद मुंह दबाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। बाद में दोनों आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। उसने आरोपियों के खिलाफ पुलिस से शिकायत की थी। मगर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस के कार्रवाई नहीं करने पर उसने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देते हुए कार्रवाई की मांग की थी। कोतवाल योगेंद्र मलिक ने बताया कि विवाहिता का ससुराल पक्ष से विवाद चल रहा है। इस कारण वह मायके में रह रही है। उसने अपने देवरों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। एसएसपी के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। विवाहिता का मेडिकल और मजिस्ट्रेट बयान कराए जाएंगे। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed