{"_id":"5dd575508ebc3e54ea6810c7","slug":"bulandshahr-news-sikandrabad-news-gbd188725911","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व प्रधान पर घर में घुसकर जानलेवा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व प्रधान पर घर में घुसकर जानलेवा हमला
विज्ञापन
घर में घुसकर पूर्व प्रधान पर जानलेवा हमला
चोला। चुनावी रंजिश में पूर्व प्रधान पर गांव के ही लोगों ने घर में घुसकर जानलेवा हमला करते हुए गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना पर इंस्पेक्टर कोतवाली देहात अखिलेश त्रिपाठी, चोला चौकी प्रभारी आनंदवीर सिंह पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे। परिजनों ने घायल प्रधान को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
चौकी क्षेत्र के गांव धमैड़ानारा निवासी पूर्व प्रधान धर्मवीर सिंह ने बताया कि गांव के कुछ लोग उनसे चुनावी रंजिश रखते हैं। मंगलवार की रात वह अपने घर पर चक्की चला रहा थे। इसी दौरान करीब आधा दर्जन लोग घर में घुस आए और मारपीट करते हुए पैर की हड्डी तोड़ दी, सिर में भी गंभीर चोट आई। परिजनों ने घायल पूर्व प्रधान को उपचार के लिए बुलंदशहर अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों ने बताया कि हालत गंभीर होने के कारण धर्मवीर को उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। चौकी प्रभारी आनंदवीर सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।