{"_id":"5da0b5198ebc3e93de125b9c","slug":"bulandshahr-news-sikandrabad-news-gbd1862738131","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध से ई टिकटिंग में एक युकक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध से ई टिकटिंग में एक युकक गिरफ्तार
विज्ञापन
अवैध रूप से टिकट बुकिंग के आरोप में सगे भाई हिरासत में
सिकंदराबाद । अवैध रूप से रेलवे टिकट की बुकिंग के आरोप में रेलवे पुलिस खुर्जा जंक्शन और रेलवे की अपराध शाखा अलीगढ़ ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए नगर निवासी दो सगे भाईयों को हिरासत में ले लिया। पुलिस दोनों भाईयों को अपने साथ ले गई। जांच के दौरान एक भाई के ही टिकट की अवैध बुकिंग में संलिप्तता पाए जाने पर रेलवे पुलिस ने दूसरे भाई को पूछताछ के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
रेलवे पुलिस के पोस्ट कमांडेंट अधिकारी नवल किशोर ने बताया कि सिकंदराबाद निवासी मोहित जैन जो कि रेलवे टिकट की बुकिंग का कार्य करता हैं। काफी दिनों से अवैध रूप से रेलवे की तत्काल टिकट की बुकिंग का कार्य कर रहा था। जिसको रेलवे की अपराध शाखा अलीगढ़ द्वारा वॉच किया जा रहा था। बताया कि मोहित ने बहुत सी फर्जी आईडी बना रखी थी। वह फर्जी आईडी के आधार पर यात्रियों के लिए तत्काल टिकट की बुकिंग करता था। जबकि टिकट यात्री की आईडी पर ही बुक किया जाता है। बताया कि शुक्रवार को रेलवे पुलिस खुर्जा जंक्शन और रेलवे की अपराध शाखा अलीगढ़ ने मोहित व उसके भाई को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। दुकान से प्रिंटर, लेपटॉप, रेलवे टिकट कब्जे में ले लिए गए। बताया कि पूछताछ के दौरान मोहित ने बताया कि वह जनवरी से फर्जी आईडी के आधार पर तत्काल टिकट बुक करने का कार्य कर रहा हैं। अब तक फर्जी आईडी के आधार पर उसने करीब 150 तत्काल टिकट बुक किए है। जिनकी कीमत करीब 3.25 रूपये है। बताया कि वह एक टिकट पर यात्री से पांच सौ रुपये या उससे अधिक वसूलता था। बताया कि उसने अपने नाम के अलावा बहुत सी फर्जी आईडी बना रखी थी। जिनके आधार पर वह तत्काल टिकटों की बुकिंग करता था। नवल किशोर ने बताया कि तत्काल की बुकिंग एसी के लिए सुबह दस बजे और स्लीपर क्लास के लिए 11 बजे शुरू होती है। शुरू के बीस मिनट में कोई भी एजेंट टिकट की बुकिंग नहीं कर सकता। लेकिन मोहित जैन शुरू की बीस मिनट में पर्सनल आईडी से तत्काल की टिकट बुकिंग करता था। जो कानूनी रूप से अवैध है। बताया कि पूछताछ में उसके भाई की भूमिका नहीं मिलने पर उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। आरोपी मोहित के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।