फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

दो दिन से तीन हजार घरों की बिजली गुल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
दो दिन से तीन हजार घरों की बत्ती गुल
विज्ञापन

ककोड़। वैर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े गांवों में तीन हजार घरों की बिजली दो दिन से गुल है। बिजली आपूर्ति ठप होने का कारण हाईटेंशन लाइन में फाल्ट होना बताया जा रहा है। रविवार की देर शाम तक भी आपूर्ति के बहाल नहीं होने पर ग्रामीणों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणो ंने विद्युत निगम के अफसरों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।
वैर विद्युत उपकेंद्र से गांव नगला गोविंदपुर, महमदपुर केहरी, हसनपुर सकसवा, वैर समेत दो मजरे भी जुड़े हुए है। इन गांवों में करीब तीन हजार परिवार रहते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार की रात करीब आठ बजे उपकेंद्र से जुड़े सभी गांवों, माजरों की बत्ती अचानक गुल हो गई। रातभर बिजली के नहीं आने से ग्रामीण परेशान हो गए। बिना बिजली के रात भी लोग ठीक से सो नहीं पाए। वहीं पीने के पानी समस्या से भी ग्रामीणों को जूझना पड़ा। रविवार की सुबह भी आपूर्ति के बहाल नहीं होने के कारण लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई। यही नहीं फसलों की सिचाई न होने से किसानों को सिचाई की समस्या का सामना करना पड़ा। रविवार देर शाम तक आपूर्ति सुचारु न होने के कारण ग्रामीणों में रोष फैल गया। ग्रामीणों का कहना है कि हाईटेंशन लाइन में फाल्ट आम बात हो गई है। जिसके चलते क्षेत्र के लोग अधोषित विद्युत कटौती की मार झेल रहे हैं। ग्रामीण जेई से लेकर एक्सईएन, एससी तक शिकायत कर चुके हैं। मगर किसी भी स्तर पर ग्रामीणों की समस्या का समाधान नहीं किया गया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही हालात नहीं सुधरे तो वह आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन

-----
उपकेंद्र को दनकौर स्थित पॉवर हाउस से पोषित करने वाली हाईटेंशन लाइन में फाल्ट होने के कारण आपूर्ति बाधित हो गई है। पेट्रोलिंग कर फाल्ट को तलाशा जा रहा है। फाल्ट को ठीक कर जल्द ही आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है। जेई समरपाल सिंह।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
बोले ग्रामीण
आए दिन लाइन में फाल्ट के चलते क्षेत्र के लोग अघोेषित बिजली कटौती की मार झेल रहे हैं। विद्युत कटौती के चलते क्षेत्र के लोग परेशान है।
-सुरेंद्र सिंह भाटी
--------
विद्युत उपकेंद्र से गांवों को आपूर्ति करने वाली एलटी लाइनें भी जर्जर हालत में है। लाइनों के जर्जर होने से आए दिन फाल्ट के चलते क्षेत्र में बिजली गुल रहती हैं। शिकायत के बाद भी लाइनों को नहीं बदला गया।
-योगेश शर्मा
-----------
विद्युत विभाग की उपेक्षा को लेकर क्षेत्र के लोगों में रोष है। शिकायत के बाद भी उनकी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा। जल्द ही हालात में सुधार नहीं होने पर क्षेत्र के लोग आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।
-धीरेंद्र सिंह।
----------------
रूखी बिजली घर पर काम के चलते पांच हजार उपभोक्ताओं की बत्ती गुल
बुगरासी। रूखी बिजली घर पर काम के चलते बुगरासी विद्युत उपकेंद्र रविवार को ठप रहा। इससे तकरीबन चार दर्जन गांवों के पांच हजार उपभोक्ताओं की बत्ती गुल हो गई। शाम तक भी लाइट नहीं आने से उपभोक्ताओं को सबसे ज्यादा परेशानी पानी को लेकर रही। आपूर्ति कब तक बहाल होगी इसे लेकर अधिकारी कुछ भी स्पष्ट नहीं बता पा रहे हैं।
बुगरासी विद्युत उपकेंद्र से बुगरासी सहित हाजीपुर बरहाना, माकड़ी, भगवानपुर आदि पांच फीडर के लगभग पांच उपभोक्ताओं को आपूर्ति दी जाती है। बुगरासी, जलालपुर, सुलैला, किरयावली, बुकलाना, घुँघरवाली आदि सहित क्षेत्र के चार दर्जन गांवों को बुगरासी विद्युत उपकेंद्र से ही लाइट जाती है। रविवार को आपूर्ति पूरी तरह से ठप रही। रूखी बिजली घर में काम के चलते ट्रांसमिशन से शटडाउन लिया हुआ था जिससे बुगरासी विद्युत उपकेंद्र रविवार को ठप रहा और चार दर्जन गांव के पांच हजार उपभोक्ताओं के घर में अंधेरा छा गया। विद्युत आपूर्ति नहीं होने से उपभोक्ताओं को सबसे ज्यादा परेशानी पानी के लिए रही। जलापूर्ति गहराने से लोग पानी के लिए इधर-उधर भटकते रहे। नगर पंचायत द्वारा लगाए गए मिनी चिलर से लोगों ने पानी की पूर्ति की। नवरात्रि का पहला दिन होने के कारण लोगों को भारी दिक्कत रही। आपूर्ति के नहीं आने की जानकारी नहीं होने से उपभोक्ता परेशान रहे। हरवीर सिंह, किशन कुमार, संजय कुमार, गौरव आदि उपभोक्ताओं ने बताया कि आपूर्ति नहीं होने से परेशानी हो रही है। आपूर्ति कब आएगी इसका भी पता नहीं है। उपभोक्ताओं ने अतिशीघ्र आपूर्ति बहाल किए जाने की मांग की है।

------
स्याना ट्रांसमिशन से लाइन बंद है। रूखी बिजली घर पर काम चल रहा है जिससे शटडाउन लिया हुआ है। आपूर्ति कब बहाल की जाएगी अभी कहना मुश्किल है। काम खत्म होने के बाद ही आपूर्ति बहाल की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed