फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

ज्ञान के बजाए छात्रों को पिटाई करने की ट्रेनिंग दे रहा शिक्षक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
ज्ञान के बजाए छात्रों को पिटाई करने की ट्रेनिंग दे रहा शिक्षक
विज्ञापन

सिकंदराबाद। प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था का हाल बेहाल है। आए दिन परिषदीय स्कूलों में बच्चों से साफ-सफाई कराने के मामले में प्रकाश में आते रहते हैं। सिकंदराबाद के एक इंटर कॉलेज में शिक्षक ज्ञान के बजाए छात्रों को पिटाई करने की ट्रेनिंग दे रहा है। शिक्षक की इस करतूत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में स्कूल की ड्रेस पहने एक छात्र दूसरे छात्र के गाल पर चाटे लगा रहा हैं, फिर पिटने वाले छात्र से पीटने वाले छात्र को चाटे लगवाए जाते हैं। बताया गया कि कॉलेज का यह शिक्षक इसी प्रकार से छात्रों को सजा देता हैं। छात्रों के गलती करने पर वह उनकी आपस में थप्पड़ प्रतियोगिता कराता हैं। दोनों छात्र एक दूसरे को थप्पड़ लगाते हैं। छात्रों ने शिक्षक द्वारा छात्रों को दूसरे से पिटवाने का वीडियो बना लिया और वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वही जिला विद्यालय निरीक्षक आरके तिवारी का कहना है कि स्कूल, क्लास में मोबाइल लाना नियम के विरूद्ध है। फिर की प्रकरण की जांच कराई जाएगी। और जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed