फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

शरारती तत्वों ने पीर बाबा के साथ की मारपीट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
शरारती तत्वों ने पीर बाबा के साथ की मारपीट
विज्ञापन

चोला। गांव के बाहर मजार पर रहने वाले पीर बाबा के साथ कुछ शरारती तत्वों ने मारपीट कर दी। उक्त लोगों ने श्रद्धालुओं के साथ भी अभद्रता की। एक महिला श्रद्धालु का फोन तोड़ दिया। बाबा ने आठ लोगों को नामजद करते हुए तहरीर दी है।

चौकी क्षेत्र के गांव निठारी में गांव के बाहर पीपल के पेड़ के नीचे वर्षों पुराना मजार है। मजार सभी धर्मों के लोगों की आस्था का केंद्र है। मजार पर बड़ी संख्या में सभी धर्मों के लोग प्रसाद चढ़ाने के लिए आते हैं और मन्नतें मांगते हैं। बृहस्पतिवार को मजार पर काफी संख्या में लोग पहुंचते हैं। मजार पर करीब 20 वर्ष से पीर बाबा सेवा में रहते हैं। पीर बाबा ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम करीब सात बजे सात-आठ लोग मजार पर पहुंचे और उनके साथ मारपीट की। बताया कि उक्त लोगों ने श्रद्धालुओं के साथ भी अभद्रता की। विरोध करने पर एक महिला श्रद्धालु का फोन तोड़ दिया। बताया कि आरोपी अब उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। चौकी प्रभारी शैलेंद्र कुमार जादौन ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed