{"_id":"5d5ae3ba8ebc3e89b51c68f8","slug":"bulandshahr-news-sikandrabad-news-gbd182642461","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार जा रही युवती के साथ छेड़छाड़, विरोध करने पर भाई को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजार जा रही युवती के साथ छेड़छाड़, विरोध करने पर भाई को पीटा
विज्ञापन

ककोड़ । बाजार जा रही युवती के साथ दूसरे समुदाय के दो युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। पीछे से पहुंचे युवती के भाई व उसके दोस्त के विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की। वही मामले को लेकर दोनों पक्षों के लोगों में थाने के बाहर नोकझोंक हुई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने बताया कि सोमवार की सुबह करीब आठ बजे उसकी 18 वर्षीय बहन बाजार जा रही थी। गांव निवासी सौयब, सारीफ ने उसके साथ छेडछ़ाड़ शुरू कर दी। तभी वह अपने एक दोस्त के साथ अचानक वहां पहुंच गया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके सामने बहन के साथ अश्लील हरकत की और उसके व उसके दोस्त के साथ मारपीट करने लगे। लोगों को आता देख आरोपी मौके से भाग गए। मामले को लेकर दोनों पक्षों के लोग थाने पहुंच गए। थाना के बाहर ही दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक हो गई। पुलिस ने थाने के बाहर अशांति फैलाने पर एक पक्ष के चार, दूसरे पक्ष के तीन लोगों का शांति भंग में चालान कर दिया। थाना प्रभारी दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि छेड़छाड़ के आरोपी सौयब, सारीफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी सारीफ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।