{"_id":"630125a10c0a130b8e2d765c","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd2432683113","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड़े कैंटर से टकराकर बाइक सवार की हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खड़े कैंटर से टकराकर बाइक सवार की हुई मौत
विज्ञापन

बुलंदशहर। कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव अकबरपुर के समीप सड़क पर खड़े कैंटर से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी कैंटर चालक फरार हो गया। थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मेरठ के थाना जानी के गांव नेक निवासी ओसपाल 19 अगस्त को दवा लेने के लिए बाइक से बुलंदशहर आए थे। रात के वक्त मेरठ लौटने के दौरान बुलंदशहर कोतवाली देहात क्षेत्र में मेरठ रोड पर गांव अकबरपुर के समीप सड़क पर खड़े कैंटर से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि उस पर सवार ओसपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया और परिजनों को सूचना दी। लेकिन, अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के पुत्र अमित कुमार की तहरीर के आधार पर अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। एसपी सिटी सुरेंद्रनाथ तिवारी ने बताया कि जल्द ही आरोपी कैंटर चालक को पकड़ लिया जाएगा।