फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

दुष्कर्म पीड़िता के भाई का फंदे से लटका मिला शव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 Aug 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
दुष्कर्म पीड़िता के भाई का फंदे से लटका मिला शव
विज्ञापन

अहार (बुलंदशहर)। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दुष्कर्म पीड़िता किशोरी के भाई का शव शनिवार की दोपहर गांव के निकट एक आम के बाग में पेड़ पर फंदे से लटका मिला। वह शुक्रवार शाम घर से कहीं गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा। घटना से गुस्साए परिजनों ने शाम तक शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं उठने दिया। बाद में अधिकारियों के आश्वासन पर परिजन शांत हुए।
अहार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी कक्षा नौ की 14 वर्षीय छात्रा के साथ करीब दस दिन पूर्व गांव निवासी एक युवक ने अपने साथी के साथ मिलकर दुष्कर्म किया था। परिजनों ने बताया था कि पीड़िता दोपहर के समय खेत पर गई थी, उस दौरान गांव निवासी आरोपी पुष्पेंद्र और शिवम उसे एक खेत में खींच कर ले गए। जहां आरोपी पुष्पेंद्र ने उसके साथ दुष्कर्म किया, जबकि उसका साथी शिवम वहां पहरेदारी कर रहा था। पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर दोनों नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल की। साथ ही एक आरोपी पुष्पेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जबकि, उसका साथी शिवम अभी भी फरार चल रहा है। वहीं, अब इस मामले में शनिवार को नया मोड़ सामने आया है। दुष्कर्म पीड़िता का 16 वर्षीय भाई सतेंद्र शुक्रवार शाम को घर से कहीं चला गया। लेकिन, देर रात तक भी वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं लगा। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे उसका शव ग्रामीणों ने गांव के निकट ही एक आम के बाग में फंदे से लटका हुआ देखा। जिसकी सूचना उन्होंने मृतक के परिजनों व पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और जांच पड़ताल की। लेकिन, परिजनों ने बेटी के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी पक्ष पर बेटे की हत्या कर शव को लटकाने का आरोप लगाते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं जाने दिया। सूचना मिलते ही एसपी देहात बजरंग बली चौरसिया, एसडीएम व अन्य अफसर भी मौके पर पहुंच गए। जिन्होंने ग्रामीणों व परिजनों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन, परिजन अपनी मांगों पर डटे रहे। बाद में अफसरों ने जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिसके बाद परिजनों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जाने दिया। हालांकि, देर शाम तक मामले में कोई तहरीर परिजनों की ओर से नहीं दी गई है।
विज्ञापन

पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
पुलिस मामले में हत्या और आत्महत्या की गुत्थी को सुलझाने में जुट गई है। एक ओर परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं, तो वहीं पुलिस मामले में अभी कुछ भी कहने से कतरा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर ही आत्महत्या और हत्या के संबंध में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस करती सख्त कार्रवाई तो बच जाती जान
परिजनों का आरोप है कि यदि पुलिस पहले से ही मामले में सख्त कार्रवाई करती तो उनके पुत्र सतेंद्र की जान बच सकती थी। परिजनों का कहना है कि पुलिस ने केवल एक आरोपी को गिरफ्तार कर मामले में इतिश्री कर ली। जबकि, दूसरे आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया। वह खुलेआम घूम रहा था। पुलिस यदि उसे भी गिरफ्तार कर लेती तो शायद यह वारदात नहीं होती।
बेटी के साथ दुष्कर्म और बेटे की मौत से टूटा परिवार
करीब दस दिन पूर्व नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म का दंश झेल रहा परिवार अभी इस सदमे से उबरा भी नहीं था कि नाबालिग बेटे की मौत ने परिवार को झकझोर कर रख दिया है। दस दिन के भीतर हुई इन वारदातों से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजन वारदात का जल्द से जल्द राजफाश कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

यह हत्या है या आत्महत्या दोनों पहलुओं पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
- श्लोक कुमार, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed