फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

मंदिर के पुजारी को हत्या की मिली धमकी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
मंदिर के पुजारी को हत्या की मिली धमकी
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर की बीसा कालोनी स्थित शिव मंदिर के पुजारी को हत्या की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। पीड़ित पुजारी ने नगर पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। आरोपी ने लोहे की रॉड से मंदिर का गेट तोड़ने का भी प्रयास किया।

नगर पुलिस को शिकायत देकर शिव मंदिर के पुजारी पंडित श्रीकांत शुक्ला ने बताया कि 11 अगस्त को एक आरोपी ने मंदिर के बिजली कनेक्शन का तार तोड़कर पड़ोस के मकान में बैल्डिंग का कार्य शुरू कर दिया था। जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने सीधे बिजली के खंभे से चोरी करते हुए बैल्डिंग शुरू की थी। इसी दौरान विजिलेंस की टीम ने छापेमारी करते हुए आरोपी को बिजली करते रंगे हाथ पकड़ा था। इसके बाद से आरोपी उससे रंजिश रखता है। रोप है कि 12 अगस्त की रात को आरोपी ने गाली गलौंच करते हुए जान से मारने की धमकी दी। लोहे की रॉड से मंदिर का गेट तोड़ने का प्रयास किया। पीड़ित ने नगर पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। नगर कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed