{"_id":"62f7ea4cea63e628937f19dd","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd242991479","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाजिरी लगाने के बाद ड्यूटी पर नहीं मिले छह स्वास्थ्यकर्मी, रोका वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाजिरी लगाने के बाद ड्यूटी पर नहीं मिले छह स्वास्थ्यकर्मी, रोका वेतन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाजिरी लगाने के बाद ड्यूटी पर नहीं मिले छह स्वास्थ्यकर्मी, रोका वेतन
बुलंदशहर। जिले के सरकारी चिकित्सालयों में चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी न तो समय से आ रहे है और न ही निर्धारित समय तक केंद्र पर उपस्थित रहते हैं। इसकी शिकायत मिलने पर शनिवार को सीएमओ ने धरपा और मुनी स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पांच स्वास्थ्य कर्मी अनुपस्थित मिले, जबकि छह कर्मी उपस्थित लगाने के बाद मौके पर नहीं मिले। सीएमओ ने संबंधित का वेतन रोकने का निर्देश देते हुए स्पष्टीकरण मांगा है।
सरकारी चिकित्सालयों पर प्रदेश सरकार सुविधाएं बढ़ाने का प्रयास कर रही है तो जिले के स्वास्थ्य अफसर भी उसे लाभार्थियों तक पहुंचाने में जुटे हुए है। लेकिन देहात क्षेत्रों के सरकारी चिकित्सालयों में संसाधन होने के बावजूद लोगों को सुविधाएं नहीं मिल पा रही है। सरकारी चिकित्सालयों में सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक ओपीडी संचालित होने का समय निर्धारित है। लेकिन अधिकांश सरकारी चिकित्सालयों पर न तो समय से कोई स्टाफ पहुंचता है और न ही निर्धारित अवधि तक वहां रुकता है। कुछ केंद्रों पर एडवांस में अपनी उपस्थिति लगा दी जाती है। शनिवार को स्वास्थ्य सुविधाओं का हाल जानने के लिए सीएमओ डॉ. विनय कुमार सिंह ने अधीनस्थ अफसरों संग खुर्जा क्षेत्र के धरपा और मुनी स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। सीएमओ डॉ. विनय कुमार सिंह ने बताया कि धरपा और मुनी स्वास्थ्य केंद्र पर कुछ अव्यवस्थाएं मिली हैं। निरीक्षण के दौरान छह कर्मी उपस्थिति लगी होने के बाद भी मौके पर नहीं मिले हैं। इन सभी से स्पष्टीकरण मांगा गया है और अग्रिम आदेश तक इनके वेतन पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही दोनों केंद्रों पर पांच अन्य कर्मी अनुपस्थित मिले। इसके अलावा केंद्रों पर सफाई व्यवस्था सही न मिलने पर नियमित साफ-सफाई करवाने के निर्देश दिए गए हैं।