फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

बूस्टर डोज के लिए आज फिर महाअभियान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
बूस्टर डोज के लिए आज फिर महाअभियान
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले में कोरोना से बचाव के लिए चल रहे टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाने के प्रयास कए जा रहे हैं। इसके तहत रविवार यानी आज फिर बूस्टर डोज लगाने को महाअभियान चलाया जाएगा। महाअभियान के लिए जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण को लेकर शिविर लगाए जाएंगे। महाअभियान के लिए जिले में 35 हजार लोगों को बूस्टर डोज लगाने का लक्ष्य रखा गया है। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए 16 जनवरी 2021 से टीकाकरण चल रहा है। शुरुआत में स्वास्थ्य कर्मी, फिर फ्रंटलाइन वर्कर और उसके बाद आयु वर्ग के हिसाब से टीकाकरण शुरू हुआ।

10 जनवरी 2022 से सतर्कता डोज लगनी शुरू हुई। शुरुआत में यह डोज 60 साल से कम उम्र के लोगों को रुपये देकर लगाई जा रही थी, लेकिन आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 30 सितंबर तक इस डोज को फ्री कर दिया गया है। लेकिन अभी तक 1.83 लाख लोगों ने ही सतर्कता डोज लगवाई है। सतर्कता डोज कम लोगों के लगे होने पर शासन के निर्देश पर रविवार को महाअभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए विभाग द्वारा केंद्र बार टीम बनाकर सभी सरकारी चिकित्सालयों पर विशेष अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। महाअभियान के दौरान वैक्सीन की कमी न हो इसको लेकर शनिवार को ही सभी केंद्रों पर वैक्सीन उपलब्ध करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed