{"_id":"62f3ef78e4bbdb4f676b0dae","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd2428482188","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगवा की गईं नौवीं की छात्राओं के साथ हुआ था दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगवा की गईं नौवीं की छात्राओं के साथ हुआ था दुष्कर्म
विज्ञापन

बुलंदशहर। स्कूल जाते समय अगवा की गईं कक्षा नौ की छात्राओं के साथ दुष्कर्म भी किया गया था। मेडिकल रिपोर्ट में इसकी पुष्टि होने के बाद पुलिस ने मुकदमे में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धारा बढ़ा दी है। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
30 जुलाई को कक्षा नौ की दो छात्राएं स्कूल जाने के लिए निकली थीं। चांदपुर निवासी दो युवकों ने रास्ते में उन्हें बहला-फुसलाकर अगवा कर लिया था। पुलिस ने दोनों छात्राओं को 12 घंटे में ही बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया था। आरोपियों के खिलाफ बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला दर्ज किया गया था। पीड़ित छात्राओं का मेडिकल कराने के बाद पता चला कि दोनों के साथ दुष्कर्म भी हुआ था। अब मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धारा बढ़ाई गई है। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास भी किए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपियों ने छात्राओं को एक होटल में ले जाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस पूछताछ में दोनों छात्राओं ने दुष्कर्म के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी थी।
स्कूल पहुंचने से पहले हो गई थीं लापता
परिजनों ने पुलिस को बताया था कि दोनों छात्राएं घर से स्कूल के लिए निकली थी। जब स्कूल से वापस नहीं आईं तो जानकारी करने पर पता चला कि वह स्कूल पहुंची ही नहीं थीं। पुलिस ने प्रकरण में आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच करते हुए आरोपियों का पता लगाया और छात्राओं को सकुशल बरामद किया था।
विज्ञापन
एसपी सिटी सुरेंद्रनाथ तिवारी ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट से साफ हुआ है कि दोनों छात्राओं के साथ दुष्कर्म हुआ था। मुकदमे में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धारा बढ़ा दी गई है। हालांकि पूछताछ के दौरान दोनों छात्राओं ने दुष्कर्म से इनकार किया था।