फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

ब्रेकर पर फिसलकर गिरा मोपेड सवार, ट्रक से कुचला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
ब्रेकर पर फिसलकर गिरा मोपेड सवार, ट्रक से कुचला
विज्ञापन

खानपुर। सड़कों पर बने अवैध स्पीड ब्रेकर तोड़ने से हुई बजरी ने एक फेरीवाले की जान ले ली। बृहस्पतिवार को भटपुरा गांव के निकट टूटे ब्रेकर की बजरी पर फिसलने से मोपेड सवार गिर गया। इस दौरान पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, नगर के चौहान बस्ती निवासी इकबाल क़ुरैशी (45) मोपेड से गांवों में फेरी द्वारा लोहे का सामान बेचकर अपना व परिवार का भरण पोषण करता था। बृहस्पतिवार को लखावटी क्षेत्र से सामान बेचकर वह मोपेड से ही वापस घर जा रहा था। रास्ते में भटपुरा में बने टूटे अवैध ब्रेकरों की बजरी पर उनकी मोपेड अचानक फिसल गई, जिससे इकबाल भी सड़क पर जा गिरा। इसी दौरान पीछे तेज गति से आ रहे ट्रक ने उसे रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद दर्जनों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों का आता देख ट्रक चालक मौके पर ही ट्रक छोड़कर भाग निकला। ग्रामीणों की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक की शिनाख्त कर परिजनों का सूचना दी। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। ट्रक को कब्जे में ले लिया है। जल्द ही चालक को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed