{"_id":"62794fbbbff9a42a50484ddf","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd23814789","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोशाला संचालन के लिए ग्राम प्रधानों ने किया दान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोशाला संचालन के लिए ग्राम प्रधानों ने किया दान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोशाला संचालन के लिए ग्राम प्रधानों ने किया दान
बुलंदशहर। बेहतर कार्य करने वाले बुलंदशहर ब्लॉक के ग्राम प्रधानों को सोमवार को ब्लॉक कार्यालय पर सम्मानित किया गया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख सीमा परवीन ने ग्राम प्रधानों को सम्मानित करते हुए भविष्य में भी बेहतर कार्य करने की अपील की। जिले में बेसहारा गोवंशों के लिए संचालित की जा रही गोशालाओं के संचालन के लिए ग्राम प्रधानों ने भी आर्थिक सहायता दी। इस दौरान पूर्व ब्लॉक प्रमुख हाजी यूनुस ने 1.21 लाख रुपये, मामन कलां की प्रधान गुलशन ने 25 हजार, फतेहगढ़ी की प्रधान पुष्पा देवी ने 21 हजार और दो दो बीघा हरा चारा, दरियापुर प्रधान उस्मान ने 21 हजार, नौसाना प्रधान जसवंत भारती ने 21 हजार और सौ किलो ज्वार, भाईपुरा प्रधान लियाकत, ख्वाजपुर मीरपुर प्रधान बिजेंद्र सिंह, फतेहपुर बुजुर्ग प्रधान सुखवीर सिंह, दोस्तपुर प्रधान ओमप्रकाश, हसनपुर पहाड़पुर प्रधान राजेंद्र, रमपुरा प्रधान योगेश कुमार, ग्यासपुर प्रधान राजकुमार, दूदूपुर प्रधान निलोफर, काहिरा प्रधान ओमप्रकाश, कुराला प्रधान वसीम, कुच्छेजा प्रधान आकिल, मिर्जापुर प्रधान नितेश, अच्छेजा घाट प्रधान वसीमा ने 11-11 हजार, बहलीमपुरा प्रदान वीरेंद्र ने 11 हजार और चार बीघा हरा चारा, काजमपुर देवली प्रधान अफरोज बेगम, मामन खुर्द प्रधान कमलेश ने पांच-पांच हजार और मानकपुर प्रधान मुकेश ने पांच बोरी गेहूं का दलिया भेंट किया। इसके अलावा ठेकेदारों ने भी धनराशि दान की। बीडीओ प्रेम चंद ने बताया कि कुल 4.13 लाख रुपये का दान गोशाला संचालन के लिए प्राप्त हुआ है। इससे गोशाला में आवश्यक वस्तुओं का स्टॉक कराया जाएगा, ताकि भविष्य में परेशानी न हो।