{"_id":"62570ac1e9f56d51e345ae8d","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd2368490186","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन से अधिवक्ता के पति लापता, अनहोनी की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन से अधिवक्ता के पति लापता, अनहोनी की आशंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन दिन से अधिवक्ता के पति लापता, अनहोनी की आशंका
बुलंदशहर। खुर्जा के मोहल्ला बुर्ज उस्मान निवासी महिला अधिवक्ता के पति को लापता हुए तीन दिन से अधिक का समय बीत चुका है। पीड़ित परिजनों ने थाने पर भी तहरीर दी। लेकिन, अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका है। बुधवार को अधिवक्ताओं ने एकत्रित होकर एसएसपी से मामले में अनहोनी की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की है।
खुर्जा के मोहल्ला बुर्ज उस्मान निवासी सुमन सिंह कलक्टे्रट परिसर में अधिवक्ता हैं। उन्होंने अन्य अधिवक्ताओं के साथ बुधवार को एसएसपी दफ्तर पहुंचकर मुलाकात की। उन्होंने बताया कि उनके पति दीपक गुप्ता खुर्जा निवासी एक सराफा व्यापारी के यहां सोने-चांदी के आभूषण आदि की डिलीवरी का कार्य करते हैं। गत 11 अप्रैल को वह बाइक से सोने व चांदी के आभूषण विभिन्न स्थानों पर डिलीवर करने के लिए गए थे। 11 अप्रैल की दोपहर को उनकी अपने मालिक से फोन पर आखिरी बार बात हुई थीं। उस समय दीपक ने खुद को औरंगाबाद में बताया था। वहां से वह ककोड़ व झाझर जाने की बात कह रहे थे। लेकिन, उसके बाद से ही उनका नंबर बंद जा रहा है। सभी नाते रिश्तेदारियों व अन्य स्थानों पर भी उनकी तलाश की गई। लेकिन, कहीं कोई सुराग नहीं लग सका है। वहीं, अब परिजनों को अनहोनी की आशंका है। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने मामले में थाना पुलिस को जल्द से जल्द अधिवक्ता पति दीपक गुप्ता की बरामदगी के निर्देश दिए हैं।