फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

शराब पीकर मारपीट के मामले में टीजीटू सस्पेंड

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
शराब पीकर मारपीट के मामले में टीजीटू सस्पेंड
विज्ञापन

बुलंदशहर। बिजली निगम के टीजीटू और संविदा कर्मचारी के बीच शराब पीकर मारपीट की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अधिकारियों ने संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की है। एक्सईएन ने टीजीटू को सस्पेंड करते हुए संविदा कर्मचारी की सेवा समाप्त कर दी है।

बताया जा रहा है कि होली के दिन यमुनापुरम द्वितीय बिजलीघर पर तैनात टीजीटू इंद्रपाल सिंह और संविदा कर्मचारी रेशमपाल के बीच मारपीट हो गई थी। चर्चा है कि दोनों बिजली चोरी की शिकायत पर जांच करने के लिए गए थे और उसके बाद से ही दोनों में विवाद हो रहा था। बिजलीघर पर वापस लौटने के बाद दोनों ने शराब के नशे में धुत होकर एक दूसरे को गाली गलौंच की। इसके बाद दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अब बिजली निगम के एक्सईएन अभिषेक सिंह ने कार्रवाई करते हुए टीजीटू इंद्रपाल सिंह को सस्पेंड कर दिया, जबकि संविदा कर्मचारी रेशमपाल की संविदा समाप्त कर दी है। साथ ही सेवा प्रदाता कंपनी को भी पत्र लिखते हुए रेशमपाल को अन्यत्र तैनात नहीं करने के निर्देश दिए हैं। एक्सईएन अभिषेक सिंह ने बताया कि दोनों के खिलाफ नियमों का पालन न करने के मामले में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed