{"_id":"6223ae10ba5c9e137e540ee0","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd2349839128","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंस्पेक्टर के खिलाफ प्रधानों ने घेरा एसएसपी दफ्तर, दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंस्पेक्टर के खिलाफ प्रधानों ने घेरा एसएसपी दफ्तर, दिया धरना
विज्ञापन

बुलंदशहर। स्याना कोतवाली निरीक्षक और दरोगा पर एक ग्राम प्रधान के साथ अभद्रता करने का आरोप लगाकर राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के नेतृत्व में दर्जनों ग्राम प्रधानों ने शनिवार को प्रदर्शन किया। राजेबाबू पार्क से प्रदर्शन करते हुए ग्राम प्रधान एसएसपी कार्यालय पहुंचे और पुलिसकर्मियों को निलंबित करने की मांग की। साथ ही एसएसपी दफ्तर का घेराव करते हुए धरना भी दिया। एसएसपी ने मामले की जांच एसपी क्राइम को सौंपते हुए सीसीटीवी फुटेज मंगाई है।
राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष पंडित संजय प्रधान के नेतृत्व में दर्जनों गांव के ग्राम प्रधान सुबह मलका पार्क में एकत्र हुए। जहां से ग्राम प्रधानों ने एसएसपी कार्यालय पर नारेबाजी कर स्याना कोतवाली निरीक्षक और दरोगा को निलंबित करने की मांग की और परिसर में ही धरने पर बैठ गए। एसएसपी संतोष कुमार सिंह को गांव नहचौली के ग्राम प्रधान महेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार को एक पीड़िता ने फोन कर उन्हें कोतवाली में बुलाया। आरोप है कि कोतवाली में मौजूद एक दरोगा ने उनके साथ मारपीट की और मोबाइल छीन लिया और अपराधियों जैसा व्यवहार किया। उनका आरोप है कि थाना प्रभारी ने कहा था कि यहां नेतागिरी न दिखाओ, तुम जैसे बहुत नेताओं को देखा है। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने धरनारत ग्राम प्रधानों को मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इसके साथ पेशगार को कोतवाली की सीसीटीवी फुटेज लाने के निर्देश दिए हैं। एसएसपी ने ग्राम प्रधानों को आश्वस्त किया कि उनके सम्मान को ठेस नहीं पहुंचाई जाएगी। आचार संहिता खत्म होते ही ग्राम प्रधानों के साथ एक बैठक कर उनकी समस्याओं का निराकरण कराया जाएगा। जिसके बाद ग्राम प्रधानों ने धरना समाप्त किया। इस दौरान चौधरी सुदेश कुमार, वीरमल, लियाकत, ताहिर, इंद्रेश त्यागी, चंद्रपाल, खालिद, प्रियांक कौशिक, राजेंद्र सिंह, रवेंद्र यादव, सतेंद्र कुमार, राहुल, सुमित, हरस्वप, जीत आदि मौजूद रहे।