फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

जेल से चुनाव लड़ेगा स्याना हिंसा का आरोपी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
जेल से चुनाव लड़ेगा स्याना हिंसा का आरोपी
विज्ञापन

बुलंदशहर। स्याना हिंसा का आरोपी योगेश राज जेल से ही चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा है। तीन दिन से उसका प्रस्तावक स्याना विधानसभा सीट से नामांकन करने के लिए अफसरों के चक्कर लगा रहा है। शुक्रवार को नामांकन हो सकता है।

योगेश राज की जमानत पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी थी। जिसके बाद गत आठ जनवरी को वह न्यायालय में हाजिर हुआ और जेल चला गया। यह सब उस दौरान हुआ जब विधानसभा चुनाव में उसने स्याना सीट से लड़ने का एलान किया था। उसके प्रस्तावक मोहित गुप्ता ने उसके नाम से नामांकन पत्र खरीदा है। व्यवस्था के अनुसार जेल से चुनाव लड़ने वालों के प्रस्तावक ही नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। मोहित का आरोप है कि तीन दिन से योगेश का नामांकन स्वीकार नहीं किया जा रहा। बृहस्पतिवार को डीएम से मामले की शिकायत की गई। योगेश राज के अधिवक्ता ब्रूनो भूषण ने बताया कि बृहस्पतिवार को न्यायालय में स्याना हिंसा प्रकरण में आरोप तय हुए हैं। डीएम चंद्र प्रकाश सिंह का कहना है कि प्रस्तावक समय गुजर जाने के बाद दोपहर 3.20 बजे नामांकन करने के लिए पहुंचा था। लगाए गए आरोप पूरी तरह से निराधार हैं। कोई भी नाकांकन कर सकता है। शुक्रवार को वह समय से पहुंचता है तो नामांकन कर सकता है। उधर, पुलिस की चार्जशीट में जिन पांच आरोपियों पर हत्या का आरोप है, उन्हीं पांचों पर कोर्ट में हत्या का आरोप तय हुआ है। योगेश पर जानलेवा हमला, हमले की लिए उकसाने की धाराओं में आरोप तय हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed