फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

अहसान के हत्यारे अख्तर को दस वर्ष का कारावास

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
अहसान के हत्यारे अख्तर को दस वर्ष का कारावास
विज्ञापन

बुलंदशहर। अगौता थाना क्षेत्र के गांव जौलीगढ़ में मामूली विवाद के बाद आरोपी ने पीड़ित के पुत्र अहसान पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया था, जिसकी उपचार के दौरान दिल्ली हायर मेडिकल सेंटर में मौत हो गई। मामले में अब अपर सत्र न्यायाधीश कक्ष संख्या आठ अमरजीत ने आरोपी अख्तर को दोषी मानते हुए दस वर्ष कारावास और 50 हजार रुपये का अर्थदंड सुनाया है।
सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी विमल कुमार ने बताया कि अगौता के गांव जौलीगढ़ निवासी महिला अफसरी ने तहरीर देकर बताया था कि 20 अप्रैल 2013 को सुबह करीब आठ बजे पड़ोसी अख्तर ने उनके घर का पानी निकलने वाली नाली को बंद कर दिया था। जिसका उन्होंने विरोध किया तो आरोपी अख्तर ने उसके पुत्र अहसान और दामाद के साथ जमकर मारपीट करते हुए घायल कर दिया था। जिसमें अहसान गंभीर रुप से घायल हो गया था। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। लेकिन, गंभीर हालत में हायर मेडिकल सेंटर दिल्ली रेफर कर दिया गया, जहां उपचार के दौरान करीब तीन माह बाद उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। साथ ही चार्जशीट भी न्यायालय में दाखिल कर दी थी। न्यायालय ने अब आरोपी को दोषी मानते हुए सजा सुनाई है।
विज्ञापन

ये गवाह हुए पेश
अभियोजन पक्ष की ओर से आरोपी के खिलाफ अफसरी, जहांगीर, डा. सुनीत रावत, डा. एके दीक्षित, एचसीपी सेवानिवृत्त रोहताश कुमार, उपनिरीक्षक गंधर्व सिंह, डा. केबी शंकर की गवाही पेश की गई। जिसके आधार पर न्यायालय ने आरोपी को दोषी माना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed