फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

बच्ची के साथ किशोर ने किया दुष्कर्म

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
बच्ची के साथ किशोर ने किया दुष्कर्म
विज्ञापन

बुलंदशहर। भूड़ क्षेत्र स्थित झुग्गी-झोपड़ी में एक 14 वर्षीय किशोर ने पड़ोस में रहने वाली छह वर्षीय बच्ची को खाली प्लॉट में ले जाकर दुष्कर्म किया। बच्ची की चीख पुकार सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों ने किशोर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी किशोर को बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया है। वहीं, बच्ची का मेडिकल और उपचार कराया गया है।

नगर के भूड़ क्षेत्र स्थित झुग्गी-झोपड़ी में झारखंड, बिहार आदि क्षेत्रों के कई परिवार रहते हैं। आरोप है कि शुक्रवार देर शाम को झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाला 14 वर्षीय किशोर पड़ोस की एक छह बच्ची को बहला फुसलाकर पास ही एक खाली प्लॉट में ले गया। यहां किशोर ने बच्ची को डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के शोर मचाने पर परिजन और कई लोग मौके पर पहुंच गए और आरोपी किशोर को दबोच लिया। उन्होंने किशोर को पीटकर पुलिस के हवाले कर दिया। एसपी सिटी सुरेंद्र नाथ तिवारी का कहना है कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बच्ची का जिला अस्पताल में उपचार कराया गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है। इसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed