{"_id":"61a2767d659aaa04f0272b43","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd230083869","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड बैठक में नहीं पास हुआ सीमा विस्तार का प्रस्ताव, 13 वार्डों में सफाई का ठेका निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड बैठक में नहीं पास हुआ सीमा विस्तार का प्रस्ताव, 13 वार्डों में सफाई का ठेका निरस्त
विज्ञापन
नगरपालिका बोर्ड की बैठक में विरोध दर्ज कराते सभासद।
- फोटो : BULANDSHAHR
बोर्ड बैठक में नहीं पास हुआ सीमा विस्तार का प्रस्ताव, 13 वार्डों में सफाई का ठेका निरस्त
बुलंदशहर। नगर पालिका की बोर्ड बैठक में रखे गए सीमा विस्तार के प्रस्ताव पर सभासदों ने आपत्ति जताई। सभासदों ने आरोप लगाया कि सीमा विस्तार के लिए शहर का नक्शा उपलब्ध नहीं कराया गया। इस पर प्रस्ताव निरस्त हो गया आर अगली बैठक में प्रस्ताव रखने की सहमति बनी। इसके अलावा शहर के 13 वार्डों में सफाई के लिए जारी किए गए ठेके को निरस्त करने और ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति समेत कुल 18 प्रस्ताव पास किए गए।
शनिवार को नगर पालिका की बोर्ड बैठक नगर पालिका अध्यक्ष मनोज गर्ग की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। बैठक के दौरान पहले ही प्रस्ताव में नगर पालिका की सीमा विस्तार को लेकर सभासदों ने कड़ी आपत्ति जताई। सभासद हितेश गुप्ता, सुनील शर्मा, ऋषिपाल सिंह समेत अन्य ने आपत्ति जताते हुए एजेंडा के साथ नक्शा नहीं लगाने का आरोप लगाया। कहा कि सीमा विस्तार का प्रस्ताव पास करने के लिए समीपवर्ती गांव मोहनकुटी, रमपुरा को भी शामिल किया जाए और डिमार्केशन कराया जाए। इसके बाद प्रस्ताव को अगली बोर्ड बैठक में रखने पर सहमति बनी। इसके साथ नगर के 13 वार्डों में सफाई का ठेका को लेकर आपत्ति जताते हुए सभासद ऋषिपाल सिंह ने कहा कि ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और कार्रवाई को अभी बोर्ड के समक्ष स्पष्ट किया जाए। ताकि बाद में अधिकारी उसके खिलाफ कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति न करके सख्त कार्रवाई कर सकें। अब इन वार्डों में सफाई व्यवस्था के लिए नगर पालिका ने 285 सफाई श्रमिक ठेके पर रखने के प्रस्ताव पर सभासदों ने सहमति जताई। साथ ही मांग की कि जल्द से जल्द इसकी प्रक्रिया पूरी करते हुए तब तक शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने की व्यवस्था की जाए। बैठक में ईओ नगर पालिका मनोज रस्तोगी, सभासद प्रियंका शर्मा, सुनील शर्मा, योगेश गुप्ता, हाजी अकरम, संजय गोयल, ब्रजेश कुमार, नईम मौजूद रहे। नगर पालिका अध्यक्ष मनोज गर्ग ने बताया कि सीमा विस्तार को लेकर नगर पालिका ईओ को सभासदों के साथ अनौपचारिक बैठक करने के आदेश दिए हैं। दो सभासदों के खिलाफ निंदा प्रस्ताव और तीन नालों का निर्माण न करने पर जल निगम अधिकारियों को पत्र लिखने समेत अन्य प्रस्तावों पर सर्वसम्मति से मोहर लगी है।
दो सभासदों के खिलाफ निंदा प्रस्ताव
बोर्ड बैठक के बाद राष्ट्रगान के पहले ही बैठक से जाने पर सभासद ऋषिपाल सिंह और सुनील शर्मा के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास किया गया। नामित सभासद किशोर लोधी ने इस संबंध में सदन में आवाज उठाई। जिस पर सभी सदस्यों ने सहमति दी। जबकि सभासद ऋषिपाल सिंह और सुनील शर्मा ने कहा कि राष्ट्रगान के बीच में छोड़कर जाने पर ही अपमान होता है, जबकि बैठक से निकलने के दौरान तब राष्ट्रगान शुरू नहीं हुआ था, जिसके चलते अपमान की बात पूरी तरह से गलत है।
विज्ञापन
जल निगम ने नहीं बनाई तीन नाले
शहर के विभि न्न वार्डों में नौ नाले बनाने के लिए दो वर्ष पूर्व धनराशि जल निगम को देने के बाद भी तीन नाले नहीं बनाए गए। करीब 75 लाख की लागत से वार्ड 28, वार्ड 12 और वार्ड 33 में नाले बनाए जाने हैं। इसके लिए सभासदों ने आवाज उठाई कि जल्द से जल्द नाले बनवाए जाएं, अन्यथा की स्थिति में जल निगम से धनराशि वापस लेकर नगर पालिका खुद नालों का निर्माण कराए, ताकि लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
यह रखे गए मुख्य प्रस्ताव
- रोडवेज वर्कशॉप तिराहे का 19.17 लाख से सुंदरीकरण
- नगर के चार मुख्य मार्गों से बिजली की लाइन व खंभे हटाने की कार्रवाई
- घर-घर से कूड़ा उठान के लिए 40 वाहन चालकों की आपूर्ति के लिए टेंडर
- सफाई वाहनों की देखभाल के लिए चौकीदार तैनात करने की व्यवस्था
- गौशाला में गायों की देखभाल के लिए एक ड्राइवर, चार श्रमिक,
- खाद्य सामग्री की खरीद के लिए 16.67 लाख की स्वीकृति