फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

प्रेम प्रसंग में युवती ने जहर खाकर की खुदकुशी की कोशिश

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
प्रेम प्रसंग में युवती ने जहर खाकर की खुदकुशी की कोशिश
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती ने प्रेम प्रसंग का विरोध करने पर परिजनों से हुए विवाद के बाद जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने की कोशिश की। उसे निजी अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया है। उधर, पुलिस घटना की जानकारी से इंकार कर रही है।

युवती नोएडा स्थित एक कालेज में बीसीए की छात्रा है। बताया गया कि छात्रा के कालेज में नोएडा का ही एक युवक साथ में पढ़ता है। पहले दोनों के बीच दोस्ती हुई और बाद में यह दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई। बताया गया कि युवक के परिजनों को रिश्ता मंजूर है, लेकिन युवती के परिजन रिश्ते से खुश नहीं थे। इसी के चलते आए दिन छात्रा का अपने परिजनों से विवाद होता रहता था। मंगलवार को भी छात्रा का परिजनों से इस बात को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद छात्रा ने अपने कमरे में जाकर जहर खा लिया। उसकी हालत बिगड़ने पर परिजनों को मामले की जानकारी हुई। जिसके बाद उन्होंने उसे एक निजी अस्पताल में पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद छात्रा को हायर मेडिकल सेंटर दिल्ली रेफर कर दिया गया है। यहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। वहीं, नगर कोतवाली पुलिस मामले की जानकारी होने से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed