फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

परिचित बताकर मोबाइल पर भेजा लिंक, खाते से निकल गए 44 हजार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
परिचित बताकर मोबाइल पर भेजा लिंक, खाते से निकल गए 44 हजार
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले में साइबर ठगी की घटनाएं रोक पाना पुलिस के लिए चुनौती साबित हो रहा है। अब शातिरों ने युवक मनोज को परिचित बताकर लिंक भेजा और क्लिक करते ही उसके खाते से 44 हजार रुपये निकल गए।

मानसरोवर कॉलोनी निवासी मनोज कुमार ने नगर कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि उनके बैंक एकाउंट से 44 हजार रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित ने बताया कि बीते दिनों पड़ोसी व्यक्ति के मोबाइल पर पड़ोसी का रिश्तेदार बनकर एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा कॉल की गई थी, आरोपी कॉलकर्ता ने उन्हें झांसा दिया कि वह उनके एकाउंट में रुपये ट्रांसफर करना चाहता है। इस पर पड़ोसी द्वारा उनका नंबर दे दिया गया। इसके बाद आरोपी ने उनके नंबर पर कॉल की और बातचीत के दौरान एक लिंक भेजा। जिसे ओपन करते ही उसके खाते से 44 हजार रुपये निकाल लिए गए। मामले साइबर टीम की मदद से दो आरोपियों की शिनाख्त गौरव निवासी काली मंदिर के पीछे जनपद हापुड़ और अनिल चौधरी निवासी महाराष्ट्र के रूप में हुई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed