फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

सिर पर चोट मारकर की गई थी अंजली की हत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
सिर पर चोट मारकर की गई थी अंजली की हत्या
विज्ञापन

बुलंदशहर। किर्रा गांव निवासी छात्रा अंजली की हत्या गला दबाकर नहीं बल्कि सिर पर चोट मारकर की गई थी। शुक्रवार को छात्रा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि छात्रा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। नोएडा के अस्पताल में तीन चिकित्सकों की टीम ने पोस्टमार्टम किया है। रिपोर्ट में सामने आया है कि छात्रा की मौत सिर में चोट लगने से हुई है। उसके शरीर के किसी अन्य हिस्से पर चोट या खरोंच के कोई निशान नहीं मिले हैं। एसएसपी ने बताया कि घटना के बाद बृहस्पतिवार शाम को हिरासत में लिए गए संदिग्ध से पूछताछ की जा रही है। अभी तक संदिग्ध ने पुलिस को ऐसी कोई जानकारी नहीं दी है, जिससे यह साबित हो सके कि उसने ही घटना को अंजाम दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed