फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

वन रक्षक के हत्यारे कलुआ को आजीवन कारावास

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
वन रक्षक के हत्यारे कलुआ को आजीवन कारावास
विज्ञापन

बुलंदशहर। वन रक्षक की हत्या के मामले में आरोपी राजू उर्फ विशाल उर्फ कलुआ को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनूपशहर की कोर्ट ने दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही 50 हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया है। कोर्ट ने अर्थदंड की आधी राशि पीड़ित परिवार को देने के आदेेश दिए हैं।
यह था मामला
जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी राहुल उपाध्याय ने बताया कि 25 अगस्त 2017 को निखिल शर्मा पुत्र सुरेश कुमार शर्मा निवासी द्रोण बाजार डिबाई ने अपने पिता की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप लगाया था कि उसके पिता सुरेश कुमार शर्मा वन विभाग में वन रक्षक के पद पर डिबाई में तैनात थे। 24 अगस्त की शाम करीब छह बजे वह बाइक से बाजार गए थे। इसके बाद वह वापस नहीं लौटे थे। काफी देर तलाश करने और मोबाइल पर फोन करने पर भी उनका कोई सुराग नहीं लग सका था। जिसके बाद अगली सुबह करीब दस बजे डिबाई-नरौरा रोड पर एक खेत में उनका शव पड़ा मिला था। जबकि मौके से मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन गायब था। पुलिस ने छानबीन के बाद हत्या और लूटपाट के मामले में राजू उर्फ विशाल निवासी गांव चौसी थाना अहार को आरोपी बनाते हुए चार्जशीट पेश की थी। दोनों पक्षों को सुनने और गवाहों के आधार पर कोर्ट ने आरोपी राजू को दोषी मानते हुए सजा सुनाई है।
विज्ञापन

इनकी हुई गवाही
कोर्ट ने मामले में शिकायतकर्ता निखिल कुमार शर्मा, हेमंत कुमार, राजमुनि शर्मा, ऋषिपाल, पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सक डॉ. जाहिद अली, विवेचक अरविंद कुमार, हेड कांस्टेबल राजीव तोमर व हेड कांस्टेबल मो. अब्बास के बयान दर्ज किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed