फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

रक्षाबंधन पर शहर में आज रहेगा रूट डायवर्जन, देखकर निकलें

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
अंसारी रोड पर रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर राखी खरीदतीं बहनें। - फोटो : BULANDSHAHR
रक्षाबंधन पर शहर में आज रहेगा रूट डायवर्जन, देखकर निकलें
विज्ञापन

बुलंदशहर। भाई-बहन के स्नेह का पर्व रक्षाबंधन आज मनाया जाएगा। इस बार रक्षाबंधन पर राजयोग बन रहा है। ज्योतिषाचार्य के अनुसार, राहुकाल के डेढ़ घंटे छोड़कर पूरे दिन राखी बांधना शुभ रहेगा। वहीं, दूसरी ओर रक्षाबंधन पर बाजार और चौराहों पर आवागमन अधिक होने पर जाम की संभावना को देखते हुए रविवार को शहर में रूट डायवर्जन रहेगा। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि अधिकांश लोग खरीदारी करने बाजार आएंगे और वाहनों से शहर से होकर अन्य स्थानों पर जाएंगे। ऐसे में जाम की समस्या उत्पन्न न हो, इसके लिए रूट डायवर्जन किया गया है।
ज्योतिषाचार्य पंडित राज शर्मा ने बताया कि इस साल रक्षाबंधन पर कई शुभ संयोग बन रहे हैं। ये संयोग भाई-बहन दोनों के लिए ही शुभ हैं। 22 अगस्त की सुबह 10 बजकर 34 मिनट तक शोभन योग रहेगा। ये मांगलिक कार्यों के लिए बेहद शुभ माना जाता है। इस योग में यात्रा बहुत कल्याणकारी होती है। शाम सात बजकर 40 मिनट तक घनिष्ठा योग रहेगा। घनिष्ठा नक्षत्र का स्वामी मंगल है। इस नक्षत्र में जन्मे लोगों का अपने भाई-बहन के प्रति विशेष प्रेम होता है। इस नक्षत्र में रक्षा सूत्र बांधने से भाई-बहन में प्रेम बढ़ता है। बताया कि रक्षा सूत्र यदि वैदिक रीति से बनाया जाए तो शास्त्रों में इसका बड़ा महत्व है। वैदिक रक्षा सूत्र बनाने के लिए पांच वस्तुएं दूर्वा (घास), अक्षत (चावल), केसर, चंदन व सरसों के दाने की जरूरत पड़ती है। इन सभी को रेशम के कपड़े में बांधने या सिलाई करने से वैदिक राखी तैयार हो जाएगी।
विज्ञापन

बहनें सुबह 5.50 से शाम 6.03 तक बांध सकेंगीं राखी
ज्योतिषाचार्य के अनुसार, रक्षाबंधन का त्योहार राजयोग में आएगा। रक्षाबंधन पर इस बार भद्रा का साया नहीं रहेगा, जिसके कारण बहनें पूरे दिन भाई को राखी बांध सकेंगी। बहनें 5.50 से शाम 6.03 तक राखी बांध सकेंगी। सुबह 7.53 से शाम 3.53 बजे तक का मुहूर्त सबसे ज्यादा शुभ है। सुबह 7.53 से 9.29 बजे तक चंचल समगतिक, सुबह 9.29 से दोपहर 1.06 बजे तक अमृत अभिजीत व दोपहर 2.17 से शाम 3.53 बजे तक शुभ बेला मुहूर्त राखी बांधने के लिए श्रेष्ठ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब डेढ़ घंटे रहेगा राहुकाल
पंडित गिरिश चंद शर्मा ने बताया कि भद्रा और राहुकाल में राखी नहीं बंधवाई जाती है। इस बार राखी पर भद्रा का साया नहीं होगा। शाम पांच बजकर 16 मिनट से लेकर छह बजकर 54 मिनट तक राहुकाल रहेगा। इस बीच बहनों को राखी बांधने से बचना चाहिए।
जाम से बचने के लिए आज शहर में रहेगा रूट डायवर्जन
कालाआम चौराहे से स्याना अड्डा जाने के लिए चार पहिया वाहनों को डीएवी फ्लाई ओवर से शिकारपुर तिराहे की ओर रूट डायवर्ट किया गया है।
- अंसारी चौक से डिप्टीगंज की ओर चार पहिया और ई-रिक्शा पर प्रतिबंध रहेगा।
- चांदपुर कट से नगर में प्रवेश के लिए सभी कॉमर्शियल वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा।
- डीएवी फ्लाई ओवर से नगर में प्रवेश के लिए सभी कॉमर्शियल वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा।
- सांसद डॉ. भोला सिंह के आवास से नगर में प्रवेश के लिए सभी कॉमर्शियल वाहन, चार पहिया वाहन और हल्के वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा।
- भूड़ चौराहे से नगर में प्रवेश के लिए सभी कॉमर्शियल वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा। जरूरत पड़ने पर हल्के वाहन भी प्रतिबंध किए जा सकते हैं।
- जैनपुर तिराहे से नगर में प्रवेश के लिए सभी कॉमर्शियल वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा।
- मामन चुंगी चौराहे से खुर्जा गेट चौकी की से प्रवेश करने वाले सभी कॉमर्शियल वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा।
- महाराणा प्रताप तिराहे से डीएवी फ्लाई ओवर की ओर जाने वाले सभी भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा।
- अडोली तिराहे से भूड चौराहे की ओर जाने के लिए भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। जरूरत पड़ने पर हल्के और रोडवेज बसों पर प्रतिबंध किया जा सकता है।
- चौकी ठंडी प्याऊ बाईपास से मामन चुंगी चौराहे की ओर जाने वाले सभी भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा।
आरटीपीसीआर रिपोर्ट होने पर ही बहनें जेल में बांध सकेंगी राखी
रक्षाबंधन पर जेल में बंद भाइयों से बहनें कोरोना की 72 घंटे पहले कराई गई आरटीपीसीआर जांच दिखाने के बाद ही मिल सकेंगी। जेल प्रशासन ने रक्षाबंधन पर इसी आधार पर प्रवेश देने का निर्णय लिया है। हालांकि बंदियों के साथ-साथ बहनों को भी सामाजिक दूरी का पालन करना होगा। रविवार अवकाश होने के कारण केवल राखी बंधवाने हेतु महिलाओं को छूट मिल सकेगी। जेल अधीक्षक मिजाजीलाल यादव रक्षाबंधन पर कोविड गाइड लाइन का पालन करते हुए रक्षासूत्र बांधने की व्यवस्था रहेगी। महिलाओं को सुबह सात बजे से प्रवेश दिया जाएगा। प्रयास रहेगा कि भीड़ एकत्रित न हो। इसके लिए अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात की गई है। साथ ही बेरिकेटिंग कराई गई है। उन्होंने राखी बांधने आ रही बहनें/महिलाओं से अपने साथ बच्चों को न लाने की अपील की है। जेल में महिलाएं सिर्फ राखी ले जा सकेंगी। बताया कि डीजी के आदेशानुसार बहनें/महिलाओं को 72 घंटे पहले की कोरोना जांच (आरटीपीसीआर) रिपोर्ट लानी अनिवार्य होगी। इसके बिना महिलाओं को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

रविवार को भी राखियां बांटेगा डाक विभाग
भाइयों की कलाई पर बहन की राखी सजाने में डाक विभाग भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। रक्षाबंधन का दिन रविवार होने के कारण डाक कर्मियों द्वारा राखियों का वितरण किया जाएगा। पोस्ट मास्टर एमएस डागुर ने बताया कि सभी पोस्टमैनों को निर्देश दे दिए गए है कि एक भी राखी डाक में नहीं रहनी चाहिए। सभी राखी बहनों तक पहुंचे इसलिए अवकाश के दिन भी प्रधान डाकघर समेत अन्य डाकघरों में वितरण अनुभाग खुलेगा। जो भी डाक आई होगी उसमें राखियों के लिफाफे छांटकर अलग करने के बाद हर हाल में इसका वितरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed