फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

राखी बांधने जा रही महिला व पति की हादसे में मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
मृतक माया देवी का फाइल फोटो - फोटो : BULANDSHAHR
राखी बांधने जा रही महिला व पति की हादसे में मौत
विज्ञापन

बुलंदशहर। भाई को राखी बांधने जा रही एक महिला और उसके पति की गुलावठी-बीबीनगर-स्याना मार्ग पर गांव ऐंचाना के निकट सड़क हादसे में मौत हो गई। अनियंत्रित तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दंपती को शनिवार सुबह रौंद दिया। पति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
मुजफ्फरनगर के गांव तालड़ा थाना जानसठ निवासी सुदेश कुमार (40) पुत्र ब्रह्म सिंह और माया देवी (38) शनिवार सुबह गांव से अलीगढ़ के मजपुर खैर के लिए बाइक से निकले थे। जबकि, दूसरी बाइक पर सुदेश का बेटा नकुल व बिजनौर निवासी रिश्तेदार गोपाल थे। सुदेश जब गुलावठी के गांव ऐंचाना के निकट पहुंचे तो सामने से तेज गति से आ रही एक अनियंत्रित कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में सुदेश और उनकी पत्नी माया देवी गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने देखा तो मौके की तरफ दौड़ पड़े। लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। अस्पताल ले जाते समय सुदेश की मौत हो गई, जबकि माया देवी को गंभीर हालत में हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया। दुर्घटना में बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना में घायल माया देवी ने भी शाम को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक दंपती के बेटे नकुल की तहरीर पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। एसपी सिटी सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि दुर्घटना में दंपती की मौत हो गई है। पति की मौके पर और महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। मृतक के पुत्र की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

राखी का त्योहार शोक में बदला
मृतक सुदेश कुमार व उसकी पत्नी माया देवी रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर राखी लेकर मजपुर खैर अलीगढ़ के लिए जा रहे थे। लेकिन, दोनों की सड़क हादसे में मौत हो गई। दोनों की मौत से खुशियों का त्योहार राखी शोक में बदल गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अलीगढ़ एवं जानसठ में शोक छाया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed