{"_id":"611415d98ebc3e769d17b7d6","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd223970643","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनचले ने शादी न करने पर दी तेजाब डालने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनचले ने शादी न करने पर दी तेजाब डालने की धमकी
विज्ञापन

बुलंदशहर। एक मनचले युवक ने छात्रा को शादी न करने पर तेजाब डालने की धमकी दी है। आरोपी की हरकतों से छात्रा का ट्यूशन आना-जाना दूभर हो गया है।
कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित परिवार की महिला ने तहरीर देकर बताया कि उनकी 21 वर्षीय पुत्री घर से ट्यूशन पढ़ने जाती है। ट्यूशन आने-जाने के दौरान गांव नगलिया मंशागढ़ी निवासी एक मनचला युवक उनकी पुत्री को परेशान करता है। उससे रास्ते में आरोपी कई बार छेड़छाड़ कर चुका है। आरोपी द्वारा नंबर बदल-बदल कर उनकी पुत्री को फोन किया जाता है। फोन पर शादी करने के लिए दबाव बनाता है। पुत्री के इनकार करने पर उसके चेहरे पर तेजाब फेंकने की धमकी दी है। आरोपी मनचले की हरकत से उसकी पुत्री व अन्य परिवारीजन दहशत में हैं। सीओ सिटी संग्राम सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी नरेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
कचहरी में महिला से मारपीट, दी हत्या की धमकी
संवाद न्यूज एजेंसी
बुलंदशहर। आवास विकास प्रथम निवासी विवाहिता पर आरोपियों ने न्यायालय परिसर में ही फैसला न करने पर मारपीट की। पीड़िता प्रियंका पुत्री ओमवीर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका नगर क्षेत्र निवासी रिश्तेदारों से विवाद चल रहा है। मामला न्यायालय में विचाराधीन है। मंगलवार को वह न्यायालय में तारीख पर आईं थीं, जहां आरोपी प्रवेंद्र व अन्य भी आए थे। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने पीड़िता पर मामले में फैसला करने का दबाव बनाया। लेकिन पीड़िता ने फैसला करने से इनकार कर दिया, जिसके बाद आरोपियों ने उसके साथ न्यायालय परिसर में ही जमकर मारपीट की। साथ ही भविष्य में हत्या की धमकी देकर फरार हो गए। नगर कोतवाल अखिलेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।