{"_id":"60e9ea308ebc3ebf2258a0cc","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd2220255136","type":"story","status":"publish","title_hn":"42 दिन बाद भी बीडीसी का शव नहीं ढूंढ सकी जनपद पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
42 दिन बाद भी बीडीसी का शव नहीं ढूंढ सकी जनपद पुलिस
विज्ञापन
42 दिन बाद भी बीडीसी सदस्य का शव नहीं ढूंढ सकी पुलिस
बुलंदशहर। बीबीनगर से अपहरण-हत्या के बाद गंगा में फेंके गए बीडीसी सदस्य का शव 42 दिन बाद भी पुलिस नहीं बरामद कर सकी है। पुलिस टीमों द्वारा हापुड़ के अलावा नरौरा होते हुए अलीगढ़ एवं अन्य जिलों में शव की तलाश की जा चुकी है। ऐसे में शव को जलीय जीवों द्वारा खा लिए जाने की भी आशंका है। अब पुलिस द्वारा जल्द ही जांच पूरी कर आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल कर दिया जाएगा।
गौरतलब है कि गत 29 मई को गांव बहापुर से बीडीसी सदस्य मोहित उर्फ खजूरी पर जानलेवा हमला कर कार सवारों ने अपहरण कर लिया था। बीबीनगर पुलिस द्वारा घटना और साजिश में शामिल आरोपी सौरभ के पिता देवेन्द्र, मां मुकेश चौधरी, पत्नी गुड़िया, साला जीतू उर्फ जीत सिंह, सतेन्द्र उर्फ सतीश पुत्र तेजपाल, सौरभ, निरंजन उर्फ पप्पू, आरोपी अजय गोटी और गुल्लू फौजी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि बीडीसी सदस्य मोहित की हत्या कर उसके शव को हापुड़ में ब्रजघाट गंगा में फेंक दिया था। इसके बाद से ही पुलिस द्वारा चार टीमों की मदद से गंगा में शव की तलाश में लगातार अभियान चलाया गया। एसपी सिटी सुरेंद्रनाथ तिवारी का कहना है कि लगातार अभियान चलाने के बावजूद बीडीसी सदस्य का शव बरामद नहीं हो सका है। मामले में जल्द ही जांच पूरी कर आरोप पत्र दाखिल कर दिया जाएगा।