{"_id":"60d8c8c88ebc3ebb940f8310","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd2212333169","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की कार को काटते हुए युवक को नई मंडी चौकी पुलिस ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी की कार को काटते हुए युवक को नई मंडी चौकी पुलिस ने पकड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरी की कार को काटते हुए युवक को पुलिस ने पकड़ा
बुलंदशहर। कोतवाली देहात की नई मंडी चौकी पुलिस ने चोरी की कार को बेचने के लिए उसे खोलने वाले एक शातिर को दबोच लिया, जबकि दूसरा आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने पूछताछ कर आरोपी का चालान कर दिया है।
नई मंडी चौकी प्रभारी अजय दीप ने बताया कि एक सूचना पर पुलिस टीम ने मोहल्ला आनंद विहार में खाली पार्क में दबिश दी। पुलिस ने वहां से एक कार को खोलकर उसके सामान को छिपाते हुए आरोपी आसिफ पुत्र नूर मोहम्मद निवासी मुस्तफागढ़ी, कोतवाली देहात को दबोच लिया, जबकि दूसरा आरोपी इमरान फरार हो गया। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि उक्त कार चोरी की है, जिसे बेचने के लिए उसके सामान को अलग-अलग कर दिया गया था। आरोपियों का इरादा धीरे-धीरे सामान बेचकर कार को ठिकाने लगाने का था। मंडी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। नई मंडी चौकी प्रभारी ने बताया कि कार कहां से चोरी की गई थी, इसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।