{"_id":"60ce427d8ebc3e323633510a","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd2207608141","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ती मंहगाई के विरोध में किसानसभा ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ती मंहगाई के विरोध में किसानसभा ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बढ़ती महंगाई के विरोध में किया प्रदर्शन
औरंगाबाद। किसान सभा के पदाधिकारियों ने देश में बढ़ती महंगाई के विरोध में शनिवार को केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
अगौता के गांव राजगढ़ी में आयोजित किसानों की गोष्ठी में कामरेड डीपी सिंह ने कहा कि डीजल पेट्रोल के दामों में बेतहाशा वृद्धि हुई है और तमाम वस्तुएं महंगी हो गई हैं। जिससे आम आदमी का जीना दूभर हो गया है और रोजगार खत्म हो गए हैं। गन्ना किसानों को गन्ने का भुगतान नहीं किया गया है, जिसके कारण किसान भुखमरी के कगार पर हैं। उधर, सरकार ने ग्रामीण क्षेत्र के क्रय केन्द्रों पर तौल बंद कराकर किसानों के साथ शोषण किया है। तौल बंद होने के बाद से किसान अपने गेहूं को 1650 से लेकर 1750 रुपये प्रति कुंतल मंडियों में बेचने को मजबूर हैं, जिससे किसानों को अपनी फसल की लागत भी पूरी नहीं मिल पा रही है। कोरोना संकट में सरकार गायब हो गयी बिना इलाज व दवाई के लाखों लोग मौत के मुंह में समां गए। गोष्ठी के अंत में सभी किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में चंद्रपाल सिंह, जगवीर सिंह, हिम्मत सिंह, जगत सिंह, हारिस खां ,लोकेंद्र सिंह, खान मोहम्मद, मनोज कुमार, संजीव कुमार, प्रमोद कुमार, बिन्नू, महेंद्र सिंह, आलमगीर आदि मौजूद रहे।