फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

एटीएस ने दूसरे जिलों से पकड़े थे रोहिंग्या, यहां तस्दीक के लिए लेकर आए

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
पकड़े गए रोहिंग्या को लेकर तस्दीक के लिए पहुंची एटीएस
विज्ञापन

खुर्जा। यूपी एटीएस की टीम ने खुफिया इनपुट के आधार पर शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए खुर्जा क्षेत्र से दो रोहिंग्या (म्यामांर के नागरिक) पकड़े। मामला सामने आने पर स्थानीय अफसरों का कहना है कि एटीएस ने उन्हें दूसरे जनपद से पकड़ा है, उन आरोपियों के पूर्व में खुर्जा में रहने की जानकारी मिली थी। जिसे तस्दीक कराने के लिए एटीएस उन्हें अपने साथ यहां लेकर आई थी। खुर्जा का पॉटरी क्षेत्र रोहिंग्या और अंडरवर्ल्ड के नामी अपराधियों के लिए सेफ हाउस माना जाता है। पूर्व में अंडरवर्ल्ड अबू सलेम यहां पनाह ले चुका है।
लखनऊ से शुक्रवार को यूपी एटीएस की टीम खुर्जा पहुंची थी। बताया गया कि वहां से यह टीम दो रोहिंग्या को पकड़ कर अपने साथ ले गई। जिसकी जानकारी देर रात तक आला अफसरों तक को नहीं लग सकी थी। खुर्जा से दो रोहिंग्या पकड़े जाने की सूचना मिलते ही जनपद का खुफिया तंत्र भी एक्टिव हो गया था। लेकिन, शनिवार को जनपद के आला अफसरों ने जानकारी जुटाई तो सामने आया कि यूपी एटीएस दो रोहिंग्या को किसी अन्य जिले से पकड़ कर शुक्रवार को खुर्जा पहुंची थी। क्योंकि पूर्व में इन लोगों के खुर्जा क्षेत्र में रहने की जानकारी मिली थी। जिसे तस्दीक कराने के लिए एटीएस उन्हें अपने साथ यहां लेकर आई थी। यहीं नहीं, अब खुर्जा क्षेत्र में संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है। साथ ही पल-पल की जानकारी खुफिया विभाग के द्वारा आला अफसरों को दी जा रही है।
विज्ञापन

---------
पूर्व में भी जनपद से पकड़ जा चुके हैं शातिर अपराधी
यह कोई पहला मामला नहीं है जब खुर्जा क्षेत्र से ऐसे लोगों को पकड़ा गया है जो राष्ट्र सुरक्षा को धता बता कर रह रहे थे या फिर आतंकी गतिविधियों में लिप्त रहे हैं। कुछ वर्ष पूर्व अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम ने भी खुर्जा के पॉलिटेकिभनक मैदान में पनाह ली थी। वह यहां फर्जी पासपोर्ट बनवा कर व अपनी शिनाख्त छिपा कर रहा था। इसके अलावा नगर के मोहल्ला तरीनान से करीब दो वर्ष पूर्व एक युवक को जासूसी के आरोप में संदिग्ध किताबें और नक्शे संग पकड़ा जा चुका है। मेरठ की पुलिस उसको दबोचकर ले गई थी। वहीं खुर्जा की बंद पड़ी पॉटरियों में तकरीबन दो साल पूर्व एक बंग्लादेशी दंपती भी पकड़ा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि एटीएस के द्वारा खुर्जा क्षेत्र से किसी को पकड़ा नहीं गया है। एटीएस की टीम पूर्व में यहां रह रहे दो लोगों को पकड़ कर यहां तस्दीक कराने के लिए लाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed