{"_id":"608edcfc8ebc3e8d30546ec8","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd2180900130","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतगणना स्थल पर प्रत्याशी और उनके समर्थक भूले सामाजिक दूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतगणना स्थल पर प्रत्याशी और उनके समर्थक भूले सामाजिक दूरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मतगणना स्थल पर प्रत्याशी और उनके समर्थक भूले सामाजिक दूरी
बुलंदशहर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना के दौरान कोविड गाइडलाइन का पालन कराने के सारे दावे फिसड्डी साबित हुए। प्रत्याशियों को समय पर रोस्टर न दिए जाने के कारण बड़ी संख्या में प्रत्याशी और उनके समर्थक मतगणना स्थल पर पहुंच गए। जहां पर सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर धज्जियां उड़ाई गईं।
रविवार को जिले भर में पंचायत चुनाव की मतगणना की गई। इस दौरान जिला पंचायत के 52 वार्ड, 940 ग्राम पंचायत, 1315 बीडीसी और 12154 ग्राम पंचायत सदस्यों के प्रत्याशियों के भविष्य का पिटारा खुला।
मतगणना से पहले तो अधिकारियों ने जोरशोर से दावा किया था कि मतगणना के दौरान कोविड गाइडलाइन का पालन कराया जाएगा। रविवार सुबह मतगणना शुरू होने से पहले ही अधिकारियों के दावे की हवा निकलने लगी। दोपहर होते-होते डीएवी इंटर कालेज के मैदान में और गेट के बाहर फ्लाईओवर के नीचे बड़ी संख्या में प्रत्याशी और उनके समर्थक एकत्रित हो चुके थे। इस दौरान तो उन्होंने ठीक तरह से मास्क लगाया हुआ था और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा जा रहा है। मौके पर तैनात पुलिसकर्मी भी कुछ समय तो लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग के बारे में समझाते दिखे। साथ ही कई बार लाठी फटकार कर उन्हें तितर बितर करने का प्रयास किया, लेकिन थोड़ी देर बाद समर्थक फिर एक स्थान पर एकत्र हो गए। दोपहर के समय सभी प्रत्याशियों के समर्थक डीएवी फ्लाईओवर के नीचे एक साथ बैैठे नजर आए। काफी देर समझाने के बाद लोगों के नहीं मानने पर वह भी शांत होकर बैठ गए।
विज्ञापन
विजय जुलूस पर रोक, फिर भी नहीं माने प्रत्याशी
कोविड महामारी के कारण सुप्रीम कोर्ट और सरकार ने प्रत्याशियों के विजयी जुलूस निकालने पर रोक लगाई थी। इसके बाद भी रविवार को मतगणना केंद्र से ही जीतने के बाद विजेता और उनके समर्थक बड़ी संख्या में विजेता प्रधान के गले में माला डालकर कार व बाइकों से जुलूस लेकर गांव की ओर निकले।