फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

बुलंदशहर में 209 मिले कोरोना संक्रमित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 10:37 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
बुलंदशहर में 209 मिले कोरोना संक्रमित
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद में कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर रविवार को थोड़ी राहत मिली। हालांकि कोरोना संक्रमण के मामले 200 के पार मिले। रविवार को जनपद में 209 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। साथ ही 133 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया। जिले में फिलहाल कुल 12,252 संक्रमण के केस हो गए हैं। इसमें 9,254 लोग ठीक होकर घर जा चुके है और 135 कोरोना संक्रमित की मौत हो चुकी है। शेष 2,863 लोग होम आइसोलेशन समेत विभिन्न कोविड अस्पतालों में अपना उपचार करा रहे हैं।

रविवार को जनपद में 549 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। जो कि अब तक का एक दिन में सर्वाधिक संक्रमित मामले में रिकॉर्ड बना। एसीएमओ/नोडल अधिकारी डॉ. रोहताश यादव ने बताया कि रविवार को आरटी पीसीआर जांच में 135 और एंटीजन किट से 74 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें बुलंदशहर क्षेत्र में 39, सिकंदराबाद में 28, अनूपशहर 26, बीबीनगर में 24, शिकारपुर में 23, खुर्जा व स्याना में 22-22, गुलावठी में 13, जहांगीराबाद में आठ, ऊंचागांव में दो और दानपुर व डिबाई क्षेत्र निवासी एक-एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed