{"_id":"608da4da8ebc3e729b55819e","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd2180508173","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुर्जा में लगेगा ऑक्सीजन प्लांट ं एक्सक्लूसिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुर्जा में लगेगा ऑक्सीजन प्लांट ं एक्सक्लूसिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुर्जा के जटिया अस्पताल में लगेगा ऑक्सीजन प्लांट
बुलंदशहर। कोविड-19 महामारी के बीच ऑक्सीजन की कमी को दूर करने के लिए खुर्जा में ऑक्सीजन प्लांट लगाने की तैयारी शुरू हो गई है। शासन से मिले निर्देश के अनुसार सीएमओ ने प्रस्ताव बनाकर स्वीकृति के लिए शासन को भेज दिया है। इस प्लांट के लग जाने से कोविड अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों को ऑक्सीजन की समस्या से दो-चार नहीं होना पड़ेगा।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोविड के गंभीर मरीजों का उपचार करने के लिए खुर्जा जटिया चिकित्सालय को एल-2 अस्पताल बनाया गया है। यहां अभी तक सिलिंडर से सप्लाई की व्यवस्था है। लेकिन इसकी व्यवस्था के लिए स्वास्थ्य अफसरों को प्रतिदिन समस्या से दो-चार होना पड़ जाता है। शासन ने जिले में एक प्लांट लगाए जाने का निर्देश दिया था। इसके बाद स्वास्थ्य अफसरों ने इस दिशा में काम करना शुरू कर दिया। खुर्जा कोविड चिकित्सालय में इस ऑक्सीजन प्लांट के शुरू होने से मरीजों को ऑक्सीजन की समस्या नहीं होगी।
------------
100 बेड के अस्पताल में 57 पर है ऑक्सीजन की व्यवस्था
खुर्जा स्थित जटिया चिकित्सालय में विभाग द्वारा 100 बेड का कोविड अस्पताल बनाया गया है। जहां पर अभी तक 57 बेड पर ऑक्सीजन की व्यवस्था है। इसमें 25 आईसीयू और 24 पर वेंटिलेंटर की सुविधा है। स्वास्थ्य अफसरों का कहना है कि प्रतिदिन क्षमता से अधिक मरीज आ रहे हैं। अधिकांश मरीज ऑक्सीजन बेड की मांग करते हैं।
विज्ञापन
अनुमति मिलते ही शुरू होगा काम
स्वास्थ्य अफसरों के अनुसार जटिया चिकित्सालय में तीन सौ से 350 लीटर का ऑक्सीजन प्लांट लगाया जाएगा। इसका प्रस्ताव बनाकर शासन को स्वीकृति के लिए भेजा जा चुका है। शासन से अनुमति मिलते ही इस दिशा में तेजी से कार्य शुरू कर दिया जाएगा। जटिया चिकित्सालय में प्लांट लगाने के लिए पर्याप्त जगह भी है। जिससे मरीजों को जल्द राहत मिल सके।
आइएमए के सचिव डॉ. संजीव अग्रवाल ने बताया कि जिला प्रशासन से लगातार ऑक्सीजन की मांग की जा रही है। जिससे मरीजों का समुचित उपचार हो सके। अस्पतालों में ऑक्सीजन पर्याप्त उपलब्ध न होने से अस्पताल संचालकों के सामने गंभीर रोगियों की जान बचाना चुनौती बन रहा है।
जटिया चिकित्सालय में ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए शासन को प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही ऑक्सीजन प्लांट लगाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। ऑक्सीजन प्लांट लगने से भविष्य में ऑक्सीजन की समस्या भी दूर हो जाएगी। - डॉ. भवतोष शंखधर, सीएमओ