{"_id":"608c59b18ebc3ebcff3a22ba","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd2180057157","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर में कोरोना से आठ की मौत, 251 लोग मिले संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर में कोरोना से आठ की मौत, 251 लोग मिले संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर में कोरोना से आठ की मौत, 251 लोग मिले संक्रमित
बुलंदशहर। जनपद में कोरोना संक्रमण के नए मामले बढ़ने के साथ मौत का ग्राफ भी लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा आठ लोगों की संक्रमण से मौत होने की पुष्टि की गई। वहीं, 251 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। साथ ही 430 लोगों का स्वास्थ्य ठीक होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया। जिले में कोरोना संक्रमण के कुल केस अब 11,494 हो गए हैं। इसमें 8,908 लोग ठीक हो चुके हैं और 132 लोगों की मौत हो चुकी है। शेष 2,454 लोगों का उपचार चल रहा है।
जनपद में 22 अप्रैल से कोरोना संक्रमित लोगों की उपचार के दौरान मौत हो रही है। बृहस्पतिवार तक गत सात दिन में जहां 28 लोगों की मौत होने की पुष्टि विभाग द्वारा की गई। वहीं, शुक्रवार को आठ और अन्य लोगों के मौत होने की पुष्टि विभाग द्वारा की गई। अप्रैल में 38 लोगों की मौत हो चुकी है। शुक्रवार को खुर्जा स्थित जटिया चिकित्सालय में 62 वर्षीय बीबीनगर क्षेत्र के दो व्यक्ति, खुर्जा क्षेत्र के 28 वर्षीय युवक व 55 वर्षीय महिला की, अगौता क्षेत्र निवासी 48 वर्षीय महिला, अनूपशहर क्षेत्र निवासी 79 वर्षीय बुजुर्ग और दो व्यक्तियों की नगर के राना अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। एसीएमओ/नोडल अधिकारी डॉ. रोहताश यादव ने बताया कि बुलंदशहर में 31, शिकारपुर में 30, अनूपशहर में 28, बीबीनगर में 24, खुर्जा में 16, गुलावठी व जहांगीराबाद में 15-15, सिकंदराबाद व स्याना में 13-13, डिबाई व दानपुर में 12-12, ऊंचागांव व वैर में नौ-नौ, पहासू में आठ, मालागढ़ में पांच, लखावटी व अगौता में तीन-तीन, मुनी में दो और तौली में एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।
कोरोना कर्फ्यू के चलते आज बंद रहेंगे बैंक
बुलंदशहर। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए शासन द्वारा शुक्रवार रात से मंगलवार सुबह तक कोरोना कर्फ्यू लागू किया गया है। कोरोना कर्फ्यू को लेकर एक मई दिन शनिवार को बैंक बंद रहेंगे। वहीं, आठ और 15 मई को शनिवार होने के चलते भी बैंक बंद रहेंगे। जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक विजय गांधी ने बताया कि कोरोना कर्फ्यू के चलते एक और 15 मई को बैंक बंद रहेंगे। जबकि, आठ मई को माह का दूसरा शनिवार होने के चलते बैंक का अवकाश रहेगा। सोमवार को बैंक बंद रखने का अभी डीएम द्वारा कोई आदेश नहीं दिया गया है।