फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

आज नहीं अगले सप्ताह से शुरू होगा टीकाकरण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
अब युवाओं को अगले सप्ताह से लगेगा टीका
विज्ञापन

बुलंदशहर। एक मई से 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को टीका लगाने के लिए शासन ने निर्देश जारी किए थे। लेकिन शासन स्तर से अभी टीकाकरण अभियान शुरू करने को आदेश न मिलने पर शनिवार को जनपद में युवाओं को टीका नहीं लगाया जाएगा। वहीं, निजी अस्पतालों को दी गई वैक्सीन की शेष वायल विभाग ने वापस मांग ली है।
पांचवें चरण के तहत 18 से 44 आयु वर्ष के लोगों को कोरोना से बचाव के लिए केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार द्वारा एक मई से अभियान शुरू करने की योजना बनाई गई। योजना के तहत स्वास्थ्य अफसरों ने तैयारियां शुरू कर दी। शुक्रवार को नियमित टीकाकरण के महाप्रबंधक द्वारा वीसी कर प्रदेश के समस्त नोडल अफसरों को टीकाकरण के संबंध में जानकारी दी। साथ ही पहले और दूसरे चरण में एक भी डोज न लगवाने वालों का आर्काइव करने के निर्देश दिए। जो स्वास्थ्य कर्मी या फ्रंट लाइन वर्कर डोज लगवाना चाहेगा उसे दोबारा रजिस्ट्रेशन कराना होगा। साथ ही पहली डोज लगवाने के बाद दूसरी डोज न लगवाने वाले लोगों को कॉल कर डोज लगवाने के प्रति प्रेरित करने की अपील की। एसीएमओ डॉ. सुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि 18 वर्ष से 44 वर्ष तक के लोगों को अगले सप्ताह से टीकाकरण अभियान शुरू होने की संभावना है। टीकाकरण को लेकर अन्य तैयारियां की जा रही है। शासन से जैसे निर्देश मिलेंगे टीकाकरण शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

निजी अस्पतालों को देना होगा वैक्सीन का हिसाब
जिन निजी अस्पतालों में टीकाकरण किया गया। उन्हें विभाग को वैक्सीन का हिसाब देना होगा, साथ ही यदि वैक्सीन बची है तो वह वापस करनी होगी। स्वास्थ्य अफसरों के अनुसार जनपद के सात निजी अस्पतालों में टीकाकरण की अनुमति दी गई, जहां सुचारु रूप से टीकाकरण किया गया। निजी अस्पतालों में टीकाकरण के लिए 250 रुपये निर्धारित थे। अभी तक निजी अस्पतालों ने कितनी वैक्सीन खरीदी और उसमें से कितनी लगाई है। इसका हिसाब चिकित्सा विभाग को देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

18 केंद्र पर 3142 को लगा टीका
जनपद के 18 केंद्रों पर शुक्रवार को 69 सेशन का आयोजन किया गया। इस दौरान 3142 लोगों को टीका लगाया गया। अफसरों के अनुसार अप्रैल माह में करीब 1.75 लाख लोगों को कोरोना से बचाव की वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed