फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

राहत: कोविड संक्रमित मरीजों के लिए 200 बेड और बढ़ाए

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
जिला अस्पताल में कोरोना संक्रमण की जांच के लिए लाइन में लगे लोग। - फोटो : BULANDSHAHR
राहत: कोविड संक्रमित मरीजों के लिए 200 बेड और बढ़ाए
विज्ञापन

बुलंदशहर। कोविड संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ने के साथ ही अब जिले में कोविड अस्पतालों की संख्या सात से बढ़ाकर आठ कर दी गई है। डीएम रविंद्र कुमार ने खुर्जा स्थित कैलाश अस्पताल को भी 200 बेड का कोविड अस्पताल घोषित किया है। अब कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए जिले में एल-1 स्तर के दो और एल-2 स्तर के छह अस्पताल संचालित हो रहे हैं। इन सभी में कुल 1300 बेड की क्षमता है। इसमें 434 ऑक्सीजन वाले बेड शामिल हैं।

कोराना संक्त्रस्मित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। जिले में पिछले कुछ दिनों से प्रतिदिन औसतन करीब 300 मरीज सामने आ रहे हैं। मरीजों की संख्या में इजाफा होने के बाद अब कोविड अस्पतालों की संख्या बढ़ाकर आठ की गई है। इन आठ अस्पतालों में मरीजों को भर्ती करने के बाद ऑक्सीजन और वेंटीलेटर की व्यवस्था भी मिलेगी। शुक्रवार को डीएम ने कोविड एल-2 अस्पताल लक्ष्मी लाइफलाइन का निरीक्षण करते हुए पीपीई किट पहनकर आईसीयू समेत अन्य सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि इस अस्पताल में 72 मरीजों का उपचार किया जा रहा है। साथ ही एल वन अस्पताल वीआईआईटी का भी निरीक्षण किया। वीआईआईटी में मरीजों के लिए 550 बेडों की व्यवस्था की गई है। जहां पर फिलहाल 24 बिना लक्षण वाले संक्रमित मरीज भर्ती हैं।
विज्ञापन

इन अस्पतालों में हो रहा संक्रमितों का इलाज
अस्पताल का नाम बेड क्षमता ऑक्सीजन/वेंटिलेटर
संयुक्त चिकित्सालय खुर्जा (एल-2) 100 बेड 57/25
वीआइआइटी बुलंदशहर (एल-1) 550 बेड 40/00
लक्ष्मी हॉस्पिटल बुलंदशहर (एल-2 100 बेड 77/06
नवीन हॉस्पिटल सिकंदराबाद (एल-2) 90 बेड 40/03
राना हॉस्पिटल बुलंदशहर (एल-2) 60 बेड 60/03
बिल्लाह हॉस्पिटल बुलंदशहर (एल-2) 100 बेड 30/04
कैलाश अस्पताल खुर्जा (एल-2) 200 बेड 130/00
जिला कारागार जेल हॉस्पिटल (एल-1) 100 बेड (केवल कैदियों के लिए)
इन नंबरों पर कोविड 19 बीमारी के लिए करें संपर्क
पीएनटी नंबर
05732-283336
05732-283338
05732-281123
05732-282855
05732-281518
मोबाइल नंबर
09045098278
09045098303
सीएमओ कंट्रोल रूम नंबर
07839791647
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed