फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

मस्तराम घाट पर स्नान के दौरान डूबा युवक, मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 01:34 AM IST
विज्ञापन
मस्तराम घाट पर स्नान के दौरान डूबे युवक की गई जान
विज्ञापन

अनूपशहर। तहसील क्षेत्र के मस्तराम गंगाघाट पर सोमवार को होली खेलने के बाद अलीगढ़ से अपने साथियों के साथ गंगा स्नान के लिए आया एक युवक डूब गया। कुछ देर में ही गोताखोरों ने उसका शव बाहर निकाला और परिजनों को सूचना दी। हादसे के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
अलीगढ़ के तहसील क्षेत्र गभाना के गांव बलवंत नगरिया निवासी प्रवीन उर्फ मोंटी हाथरस से पॉलीटेक्निक कर रहा था। बताया गया कि सोमवार को वह अपने 11 साथियों के साथ होली खेलने के बाद अनूपशहर के मस्तराम घाट पर स्नान के लिए पहुंचा था। स्नान के दौरान पैर फिसलने से प्रवीन गहरे जल में चला गया और डूब गया। एक साथी अरविंद ने उसे बचाने की कोशिश की। लेकिन, वह भी डूबने लगा। जैसे तैसे अरविंद बाहर निकल आया। साथियों के शोर मचाने पर वहां मौजूद पीएसी फ्लड प्लाटून के जवानों ने प्रवीन को निकाल लिया तथा उसे सांस देकर बचाने की कोशिश की गई। लेकिन, उसे बचाया नहीं जा सका। सीएचसी ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

डूबे युवक का मिला शव
अनूपशहर के मस्तराम घाट पर 28 मार्च को मस्तराम घाट पर डूबे युवक नीतीश कुमार का शव तीसरे दिन गांव भैरिया के सामने गंगा में तैरता हुआ मिला। जिसे लेने पुलिस मौके पर रवाना हो गई है। साथ ही उसके परिजनों को भी सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed