फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

अब किस्तों में जमा कर सकेंगे बकाया बिजली का बिल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
अब किस्तों में जमा कर सकेंगे बकाया बिजली का बिल
विज्ञापन

बुलंदशहर। यदि आप पर बिजली बिल बकाया है तो आपके लिए एक राहत की खबर है। शासन ने कम आय वाले उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए आसान किस्त योजना लागू की है। जिसमें पंजीकरण कराने के बाद उपभोक्ता किस्तों में बकाया बिल जमा कर सकेंगे। योजना का लाभ 11 नवंबर से 31 दिसंबर तक मिलेगा। योजना का लाभ अधिकतम 4 किलोवाट तक के घरेलू शहरी और ग्रामीण उपभोक्ताओं को मिलेगा।

बता दें कि पावर कारपोरेशन का जनपद के उपभोक्ताओं पर 100 करोड़ रुपये से अधिक का बकाया चल रहा है। जनपद में अधिकांश बकाएदार उपभोक्ता ऐसे हैं जो कम आय वाले हैं। ऐसे उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए शासन ने आसान किस्त योजना लागू की है। जिसके लागू होने से गरीब उपभोक्ताओं को बकाया बिल जमा करने में राहत मिलेगी, वहीं विभाग के राजस्व में बढ़ोत्तरी होगी। योजना का लाभ पंजीकरण कराने वाले उपभोक्ताओं को मिलेगा। योजना का लाभ लेने के लिए उपभोक्ताओं को 11 नवंबर से 31 दिसंबर तक पंजीकरण कराने होंगे। साथ ही पंजीकरण के समय उपभोक्ताओं को 31 अक्तूबर तक के बकाया मूल बिजली बिल (सरचार्ज रहित) की राशि का पांच फीसदी या न्यूनतम 1500 रुपये जमा करने होंगे। पंजीकरण कराने के बाद जारी सभी बिलों का समय पर भुगतान करने पर बकाये बिल पर लगा अधिभार समाप्त कर दिया जाएगा। पावर कारपोरेशन के चीफ इंजीनियर आरपीएस तोमर ने बताया कि शासन की योजना से काफी उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। आसान किस्त योजना का लाभ लेने के लिए उपभोक्ता अपने क्षेत्र के उपखंड कार्यालय या उपभोक्ता सेवा केंद्र पर पंजीकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed