फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

दुष्कर्म मामले में आरोपी दोषी करार, सात वर्ष कारावास

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2019 10:33 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
court - फोटो : amarujala
दुष्कर्म मामले में आरोपी को सात वर्ष कारावास
विज्ञापन

बुलंदशहर। एडीजे/विशेष न्यायाधीश एससी-एसटी एक्ट विष्णु कुमार शर्मा ने विवाहिता को धोखे से बाइक पर ले जाकर दुष्कर्म करने के मामले में अभियुक्त को सात साल कैद की सजा सुनाई है। न्यायाधीश ने अभियुक्त पर 21 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है।

बुधवार को अपर जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी सुरेंद्र पाल सिंह चौहान ने बताया कि 20 जनवरी 2008 को थाना पहासू में पीड़ित पक्ष ने रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें वादी ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ घर का सामान लेने जा रहा था। तभी रामप्रकाश पुत्र थान सिंह निवासी गांव कसूमी, जो पहासू के मोहल्ला पठानटोला में रहता है, ने वादी की पत्नी को फाइनेंस की किस्त दिलाने के बहाने बाइक पर ले गया। शाम को पत्नी ने बताया कि आरोपी रामप्रकाश ने उसे सुनसान स्थान पर ले जाकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने विवेचना उपरांत आरोपी रामप्रकाश के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल कर दिया। मामला विचारण हेतु एडीजे/विशेष न्यायाधीश एससी-एसटी एक्ट विष्णु कुमार शर्मा के समक्ष आया। न्यायाधीश के समक्ष वादी, पीड़िता समेत छह गवाहों के बयान दर्ज हुए। न्यायाधीश ने गवाहों के बयान, साक्ष्यों का अवलोकन और दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं की दलीलों को सुनकर अभियुक्त रामप्रकाश को दोषी पाया। न्यायाधीश ने अभियुक्त रामप्रकाश को सात साल की कैद और 21 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed