{"_id":"5dc2fd898ebc3e5aeb6f32d9","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd1878098127","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवर ने की दुष्कर्म की कोशिश, पति ने दिया तीन तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवर ने की दुष्कर्म की कोशिश, पति ने दिया तीन तलाक
विज्ञापन
talak
- फोटो : amarujala
देवर ने की दुष्कर्म की कोशिश, पति ने दिया तीन तलाक
बुलंदशहर। सिकंदराबाद थाना क्षेत्र निवासी एक विवाहिता के साथ उसके देवर द्वारा दुष्कर्म की कोशिश करने व पति द्वारा तीन तलाक देने का मामला सामने आया है। पिता ने एसएसपी को शिकायती पत्र भेजकर मामले में न्याय की गुहार लगाई है। वहीं, दूसरी ओर जहांगीराबाद निवासी एक अन्य विवाहिता ने भी पति पर अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। एसएसपी ने दोनों ही मामलों में संबंधित थाना पुलिस को जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।
सिकंदराबाद थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी विवाहिता ने बुधवार को एसएसपी को शिकायत पत्र भेजा जिसमें उसने बताया कि उसकी शादी सिकंदराबाद के ही एक मोहल्ले निवासी युवक के साथ हुई थी। निकाह में मायके पक्ष ने दहेज के रूप में हैसियत से अधिक दान दहेज दिया था, लेकिन ससुराल पक्ष की ओर से लगातार मांग जारी थी। उसका देवर उस पर बुरी नजर रखता था। आरोप है कि करीब तीन माह पूर्व वह अपने घर में अकेली थी। उसी समय उसके देवर ने उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। जब शाम के समय उसका पति घर पर आया तो उसने पूरी बात पति को बताई। उसने अपने भाई का पक्ष लिया और पीड़िता को तीन बार तलाक बोलकर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने मामले में एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है। वहीं, दूसरी ओर जहांगीराबाद निवासी साइस्ता ने बताया कि उसकी शादी खानपुर निवासी युवक के साथ हुई थी। लेकिन पति व अन्य ससुरालीजन दहेज से खुश नहीं थे। बीते दिनों आरोपियों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। जिसके बाद फैसले के लिए पंचायत हुई। आरोप है कि फैसला करने के बजाए आरोपियों ने भरी पंचायत में उसे तीन बार तलाक बोल दिया। साथ ही कहा कि वह उसे जिंदगी भर नहीं अपनाएगा। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने दोनों विवाहिताओं के मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित थाना पुलिस को मामले में गहनता से जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।