फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

अंतरराज्यीय ई-रिक्शा चोर गिरोह के 12 सदस्य दबोचे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
पुलिस की गिरफ्त में ई रिक्शा चोर गिरोह के सदस्य। - फोटो : BULANDSHAHR
अंतरराज्यीय ई-रिक्शा चोर गिरोह के 12 सदस्य दबोचे
विज्ञापन

बुलंदशहर। देहात कोतवाली पुलिस ने मंगलवार देर रात 12 शातिर अंतर राज्यीय ई-रिक्शा चोरों को धर दबोचा। आरोपियों के पास से पुलिस ने अवैध हथियार व उनकी निशानदेही पर 13 ई-रिक्शा बरामद किए हैं। वहीं दो आरोपी मौके से पुलिस को चकमा देकर भाग निकले। सभी 12 आरोपियों को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। साथ ही फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

देहात कोतवाल अखिलेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मंगलवार देर रात वह टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि कुछ शातिर अंतरराज्यीय ई-रिक्शा चोर ट्रांसपोर्ट नगर की ओर आने वाले हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मुखबिर के बताए स्थान पर चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। इस दौरान पुलिस ने कुछ साथियों को ई रिक्शा में सवार होते हुए आता देखा। पुलिस ने आरोपियों को रोककर पूछताछ की तो जानकारी हुई उक्त आरोपी ई रिक्शा चोर हैं। इस दौरान दो आरोपी मौके से पुलिस को चकमा देकर भाग निकले। देहात कोतवाल ने बताया कि आरोपी पहले ई-रिक्शा को बुक करते थे और इसके बाद चालक को नशीला पदार्थ खिलाकर ई-रिक्शा को चोरी करके ले जाते थे। पकड़े गए आरोपियों की शिनाख्त आजाद पुत्र हकीम अली, समय सिंह पुत्र लालमन सिंह, विशाल पुत्र वीरेंद्र सिंह निवासी गांव चैनपुरा थाना शिकारपुर, सुधीर पुत्र झम्मन निवासी कस्बा शिकारपुर, साजिद पुत्र मेहंदी हसन निवासी नई बस्ती शिकारपुर, मोहम्मद यासीन पुत्र अब्दुल रहीम, राशिद पुत्र कलवा निवासी गनशहजाद शिकारपुर, प्रकाश पुत्र प्रेमपाल सिंह निवासी अंबेडकर नगर शिकारपुर, नईमुदीन पुत्र शाहबुदीन निवासी मंडी शिकारपुर, रिंकू पुत्र राजाराम निवासी खडवाई, रहीस पुत्र हबीब निवासी शिकारपुर और युनुस पुत्र रमजानी निवासी गांव वैरीना शिकारपुर के रूप में हुई। पकड़े गए सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया साथ ही उनकी निशानदेही पर 13 ईरिक्शा बरामद किए हैं फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। आरोपियों के खिलाफ दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा और बुलंदशहर समेत विभिन्न थानों में ई-रिक्शा चोरी के कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed