फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

अनूपशहर में बनेगा रोडवेज बस अड्डा और डिपो

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
अनूपशहर में बनेगा रोडवेज बस अड्डा और डिपो
विज्ञापन

बुलंदशहर। अनूपशहर क्षेत्र के लोगों को उप्र परिवहन निगम की सुविधाएं देने के लिए एआरएम ने रोडवेज बस अड्डा और डिपो बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। इस संबंध में एआरएम ने क्षेत्रीय विधायक के समक्ष प्रस्ताव रखने की बात कही है। इसका निर्माण होने से क्षेत्र समेत आसपास के लोगों को राहत मिल सकेगी।
शासन के आदेश पर उप्र परिवहन निगम द्वारा जिले के शिकारपुर, अनूपशहर, जहांगीराबाद, स्याना एवं बीबीनगर में रोडवेज बस स्टैंड बनाने की पहल शुरू की थी। जिला प्रशासन के निर्देश पर नगर पालिकाओं के जमीन उपलब्ध करवा भी दी थी। लेकिन निर्धारित सभी स्थानों पर समस्याएं आने पर अभी तक एक भी रोडवेज बस स्टैंड के लिए निर्माण की प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी है। वहीं, अब अनूपशहर क्षेत्र में रोडवेज बस अड्डा और डिपो बनाने को लेकर अफसरों ने तैयारियां शुरू कर दी है। इसके निर्माण के लिए निगम के अफसरों ने प्रस्ताव बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। साथ ही प्रस्ताव को क्षेत्रीय विधायक, अफसर समेत जिलाधिकारी को भेजा जाएगा। प्रस्ताव पास होने पर मुख्यालय के निर्देश पर निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। जिससे क्षेत्र के लोगों को उप्र परिवहन निगम की सेवा मिल सके। एआरएम धीरज सिंह पंवार ने बताया कि अनूपशहर में बस अड्डा बनना प्रस्तावित है, लेकिन अब तक बस अड्डे के लिए जमीन न मिलने पर प्रस्ताव अधर में लटका हुआ है। इस संबंध में क्षेत्रीय विधायक, जिलाधिकारी और क्षेत्र से संबंधित अफसरों को पुन अवगत कराने के लिए प्रस्ताव बनाया जा रहा है। जिसपर सहमति बनने पर निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। बताया कि अनूपशहर विधायक भी क्षेत्र में रोडवेज बस अड्डा और डिपो बनवाने के लिए प्रयासरत है।
विज्ञापन

पिछले काफी समय से अनूपशहर में बस अड्डा बनाने की चल रही है प्रक्रिया
बुलंदशहर। शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन ने जिले की नगर पालिकाओं में रोडवेज बस अड्डा बनाने के लिए नगरपालिका कर्मियों को जमीन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। काफी समय से अनूपशहर समेत शिकारपुर, जहांगीराबाद और अन्य स्थानों पर बस अड्डा बनाने की प्रक्रिया चल रही थी, लेकिन दो वर्ष से अधिक समय बीतने के बाद भी नगर पालिका बस अड्डे के निर्माण के लिए जमीन उपलब्ध नहीं करा सकी है। बस अड्डे के लिए जमीन नहीं मिल पाने पर विभाग अब भी तलाश में जुटा हुआ है। शासन के आदेश पर उप्र परिवहन निगम द्वारा जिले के अनूपशहर, जहांगीराबाद, शिकारपुर, स्याना एवं बीबीनगर में रोडवेज बस स्टैंड बनाने की पहल शुरू की थी। जिला प्रशासन के निर्देश पर नगर पालिकाओं के जमीन उपलब्ध करवा भी दी थी। लेकिन निर्धारित सभी स्थानों पर समस्याएं आने पर अब तक एक भी रोडवेज बस स्टैंड के लिए निर्माण की प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी है। निगम के अधिकारियों के अनुसार अनूपशहर में बस स्टैंड के लिए चिंहित स्थान पर दबंगों का कब्जा था जो कब्जा मुक्त न होने के चलते अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं किया जा सका है। जहांगीराबाद में बस स्टैंड के लिए चिन्हित स्थान के ऊपर से बिजली की हाइटेंशन लाइन गुजर रही है। लाइन हटाने के लिए कई बार विद्युत विभाग के अफसरों को पत्र लिखकर अवगत भी कराया जा चुका है। लाइन न हटने पर अब अन्य जगह की तलाश की जा रही है। स्याना एवं बीबीनगर में चिन्हित स्थान सड़क के किनारे है एवं यहां पर भी बस स्टैंड के लिए जगह भी छोटी पड़ रही है। शिकारपुर क्षेत्र में बस अड्डे के लिए चिन्हित की गई जमीन पर अन्य निर्माण होने से वहां पर भी जमीन की तलाश की गई। एआरएम धीरज सिंह पंवार ने बताया कि अनूपशहर, शिकारपुर, जहांगीराबाद, स्याना एवं बीबीनगर में बस अड्डे का कार्य प्रस्तावित है, लेकिन बस अड्डे के लिए सही जगह नहीं मिलने पर अब तक किसी भी जगह निर्माण कार्य शुरू नहीं किया जा सका है। बस अड्डे के निर्माण के लिए विभागीय अधिकारी तलाश में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed