{"_id":"5dab4a428ebc3e01307735d6","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd1868159151","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब 18 नवंबर तक होंगे मतदाता सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब 18 नवंबर तक होंगे मतदाता सत्यापन
विज्ञापन
अब 18 नवंबर तक होंगे मतदाता सत्यापन
बुलंदशहर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जनपद में अब 18 नवंबर तक मतदाता सत्यापन का कार्य किया जाएगा। सत्यापन कार्य पूर्ण करने के लिए चुनाव आयोग के निर्देश पर निर्वाचन अधिकारी ने आदेश जारी कर दिए हैं।
बता दें कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर गत एक सितंबर से मतदाता सत्यापन का कार्य शुरू किया गया था। जो 30 सितंबर तक पूर्ण होना था, लेकिन सत्यापन कार्य पूर्ण न होने पर आयोग ने सत्यापन के लिए 15 दिन का समय और बढ़ा दिया था। जिसके बाद भी सत्यापन कार्य पूर्ण न होने पर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा पुन: समय और बढ़ा दिया है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी वीरेंद्र कौशिक ने बताया कि मतदाता सत्यापन कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण करने के लिए तीस दिन का समय बढ़ाया गया है। अब जनपद में 18 नवंबर तक मतदाता सत्यापन का कार्य चलेगा। मतदाता सत्यापन के साथ-साथ एक जनवरी 2019 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके मतदाता भी मतदाता सूची में शामिल होने के लिए अपना आवेदन कर सकते हैं। साथ ही निर्धारित क्षेत्र से अन्य स्थान पर चले जाने या मृत हो जाने पर निर्वाचक नामावली में संशोधन करा सकते हैं। उन्होंने मतदाताओं से सत्यापन कार्य में शामिल होने का आह्वान किया है।